Ank Jyotish Rashifal 7th January 2024 : मूलांक 6 वाले रहेंगे काफी व्यस्त, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 7th January 2024 : आज 7 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक भी 7 है जिसका स्वामी केतु है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए संकटपूर्ण और दौड़भाग वाला रह सकता है। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन भारी उलझनों में और परेशानियों में बीतने वाला है इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें। परिवार में विवादों से सामना होगा। संपत्ति का विवाद गहरा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर गंभीर होने की आवश्यकता है। आर्थिक मोर्चे पर कुछ ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 2
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके अनेक काम अटके रहेंगे। काम पूरे नहीं होने से मानसिक तनाव होगा। इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा, आलस्य हावी रहेगा। परिवार से तालमेल बनाने में परेशानी आएगी। आर्थिक स्थिति सुधार की ओर बढ़ती जाएगी।
- रेमेडी : आज पीला और लाल मिश्रित धागा कलाई में बांधना ठीक रहेगा।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपकी पारिवारिक समस्याएं कुछ हद तक हल हो सकती हैं। दांपत्य में चल रहा टकराव दूर करने की पहल आपको करनी होगी। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। धन की तंगी बनी रहेगी। नौकरी में अनिश्चितता का माहौल रहेगा। कारोबारियों को दौड़भाग करनी होगी।
- रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज के दिन व्यर्थ की उलझनें अधिक आएंगी। इससे आपको अपने दैनिक काम करने में बाधा महसूस होगी। अचानक बड़ी धनराशि की आवश्यकता लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सामंजस्य बनाने में परेशानी रहेगी। व्यापारिक कामकाज आज शिथिल रहेंगे।
- रेमेडी : आज पीला रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 4, 5
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज व्यर्थ की दौड़भाग रहेगी जिनमें आपका समय और धन दोनों खर्च होगा। पारिवारिक संकट कुछ कम होगा किंतु तालमेल बनाने में अभी भी परेशानी आएगी। रोगों पर पैसा खर्च होगा। जमा पूंजी का निवेश करें लाभ होगा। नौकरी और बिजनेस सामान्य चलता रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल रूमाल अपने ऊपर के जेब में रखें।
- लकी नंबर : 5, 6
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज पारिवारिक व्यस्तताएं अधिक रहेंगी। इससे आपको अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बनाने में परेशानी आएगी। आज लंबी दूरी की यात्राएं करना टालें वरना कष्ट हो सकता है। करियर सामान्य रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है।
- रेमेडी : आज लाल धागा दाहिनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपको मित्रों या बाहरी लोगों से विवादों का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा वरना बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। पैसा व्यर्थ के कामों में खर्च होगा। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 8
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपका दिन किसी परेशानी की वजह से खराब रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी बात सामने आएगी। परिवार में विवादों का निपटारा करने में परेशानी आएगी। पैसों की जरूरत लग सकती है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना आवश्यक होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध के साथ केसर मिलाकर तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आप किसी बड़े संकट से बच सकते हैं। आपके शुभ कर्म आड़े आएंगे और आप सुरक्षित रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के कार्य, पद और जिम्मेदारियों में बदलाव आएगा। व्यापारी वर्ग काम कम चलने से परेशान रहेगा। धन की जरूरत लगेगी। सेहत का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज लाल-पीले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 9, 1












Click it and Unblock the Notifications