Ank Jyotish Rashifal 7th February 2024 : मूलांक 9 वाले रखें अपना ख्याल , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 7th February 2024 : आज 7 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए दौड़भाग और कष्टप्रदायक रहने वाला है।

आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपके काम अटके रहेंगे। काम पूरे करने के लिए दौड़भाग भी बहुत करनी पड़ेगी। परिवार में आपको महत्व नहीं मिलेगा और करीबी मित्रों से भी दूरी बनी रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम और दांपत्य जीवन में टकराव बढ़ेगा। धन तंगी रहेगी।
- रेमेडी : आज घर में लगे पेड़-पौधों की देखभाल करें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज के दिन आपको सामंजस्यपूर्ण तरीके से रहना होगा। परिवार में विवाद हो सकता है। वहीं दूसरी ओर भाई-बहनों से संबंध मधुर भी बनेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन की तंगी महसूस होगी। दांपत्य जीवन में टकराव रहेगा। नौकरी में स्थितियां ठीक रहेंगी।
- रेमेडी : आज मनी प्लांट का पौधा लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपको हर क्षेत्र में तालमेल बनाकर चलना होगा। पारिवारिक स्थितियों को अनुकूल करने का प्रयास करें। विवादों को सुलझाने की कोशिश करनी होगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दांपत्य जीवन में टकराव रहेगा। कारोबार में स्थितियां विपरीत रहेंगी।
- रेमेडी : आज केले के पेड़ को पानी से सींचें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आप किसी विशेष कार्य से यात्राओं पर रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कोई संकट आ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन की तंगी महसूस होगी और कर्ज मुक्ति का रास्ता आज भी नहीं खुलेगा। आजीविका के कार्यों में कोई संकट आ सकता है।
- रेमेडी : आज दूर्वा को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताना होगा। अपने क्रोध और खराब वाणी के कारण परेशानी में घिर सकते हैं। आर्थिक संकट बना हुआ है और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए भटकना पड़ सकता है। विवादों से सामना होगा। नौकरी में परेशानी आ सकती है।
- रेमेडी : आज पीपल के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपको संयमपूर्वक रहना होगा। किसी से व्यर्थ के विवादों में नहीं पड़ना है। अपने धन को सुरक्षित तरीके से निवेश करना होगा। किसी के कहने में आकर पैसा बर्बाद न करें। करियर में ग्रोथ मिलेगी लेकिन किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ेगा।
- रेमेडी : आज कनेर के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपके जीवन में बड़ी परेशानी आ सकती है। आप जिसे पैसा उधार देंगे वह लौटकर नहीं आएगा। इससे आप मानसिक रूप से चिंता में रहेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बीमारियों और अस्पतालों में खर्च होगा। प्रेम संबंध टूट सकता है।
- रेमेडी : आज आंकड़े के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज किसी से विवाद हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। कार्यस्थल पर लोग आपको बदनाम करने का प्रयास करेंगे। इसलिए अपने काम पर फोकस करें। आर्थिक संकट बना हुआ है जिसे दूर करने का प्रयास सार्थक नहीं होगा। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज शमी के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आप शारीरिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ और थके हुए महसूस करेंगे। अपने काम स्वयं करने होंगे। नौकरी में मन लगाकर काम करना होगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है।
- रेमेडी : आज नीम के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications