Ank Jyotish Rashifal 2nd June: मूलांक 4 को होगा धनलाभ ,जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 4rth June

Ank Jyotish Rashifal: आज 2 जून 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए श्रेष्ठ रहने वाला हैआप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन सामान्य है। थोड़ी दौड़धूप रहेगी जिससे थकान का अनुभव करेंगे। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। धन की तंगी महसूस होगी। काम अटक सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्राओं के योग हैं।

  • रेमेडी : आज कत्थई रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज सारे कार्य सुगमता से पूरे हो जाएंगे। धन की आवक होगी। पारिवारिक कार्यों से मनोरंजक यात्राएं कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति मिलेगी। व्यापारियों को नए कार्य मिल सकते हैं। आज कर्ज चुकाने की स्थिति रहेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

परिवार के साथ आज अच्छा वक्त बिताएंगे। पर्यटन मनोरंजन का अवसर आएगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। निवेश की योजना बनेगी। कार्य सामान्य ढंग से पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज क्रीम कलर का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज कुछ अच्छे अवसर मिलने वाले हैं जिनका लाभ उठाने का प्रयास करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। नए स्टार्टअप में निवेश करेंगे। धन की तंगी दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोगों पर खर्च कम होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य है। कुछ काम बन जाएंगे तो कुछ के लिए भटकना पड़ सकता है। पुराना फंसा पैसा लौट आएगा किंतु आज नया कर्ज लेने से बचें। भूमि, संपत्ति के कार्य पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा।

  • रेमेडी : आज हरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए बेहतर है। परिवार पर खर्च करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका अच्छा वक्त साथ बिताएंगे। पर्यटन मनोरंजन में दिन बीतेगा। कुछ अनपेक्षित घटनाएं भी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज कर्ज लेने से बचना होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज अपने कार्य स्वयं करें, दूसरों के भरोसे काम छोड़ेंगे तो हानि उठानी पड़ सकती है। आलस्य का त्याग करें। नौकरी में उन्नतिदायक स्थितियां बनेंगी। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धन का आगमन होगा। संपत्ति संबंधी कार्य लाभ देंगे। परिवार में सामंजस्य रहेगा।

  • रेमेडी : आज काले रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामान्य है किंतु कुछ अच्छे अवसर भी आपको मिलने वाले हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया पैसा लौट आएगा। मित्रों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • रेमेडी : आज नीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन आलस्य से भरा रहेगा। काम करने में मन नहीं लगेगा। पैसों की तंगी महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दिन के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं पर्यटन पर जा सकते हैं।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+