Ank Jyotish Rashifal 29 November: मूलांक 2 के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 29 November : आज 29 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक भी 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन शिथिलताभरा रहेगा। आलस्य हावी रहेगा जिससे काम अटके रहेंगे। परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। आज सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। आर्थिक काम अटके रहेंगे। नया निवेश करने से बचें। किसी प्रिय मित्र का साथ नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल-सफेद कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन श्रेष्ठ है। अनेक काम तेजी से होंगे। नए अवसर मिलने वाले हैं। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। करियर में उन्नति के योग हैं। कारोबार में नए आयाम स्थापित करेंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख मिलेगा। सेहत सुधरेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज के दिन घर परिवार के लिए समय निकालें। अपने काम और परिवार के बीच तालमेल बनाना होगा। नौकरी में काम को महत्व मिलेगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। शारीरिक और मानसिक रूप से आज थोड़ा शांत महसूस करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन सामान्य है। सारे काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। मानसिक रूप से आराम महसूस करेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। निवेश सोच समझकर करें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

  • रेमेडी : आज धूसर रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन उत्तम है। नौकरी में उन्नतिकारक योग बन रहे हैं। व्यापार भी ठीक चलेगा। किसी मित्र के साथ मिलकर नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। सेहत में आज सुधार आएगा। पैसों की बचत होने लगेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन आने के नए मार्ग मिलेंगे।

  • रेमेडी : आज हरे-सफेद रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन वैसे तो ठीक है लेकिन आलस्य को हावी न होने दें। किसी भी काम को टालना भारी पड़ सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों से टकराव हो सकता है। कारोबार में कर्मचारियों पर नजर रखें। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। धन की तंगी होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद-क्रीम रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। रोगों पर खर्च भी होगा। आर्थिक मामलों में भी ध्यान देने की जरूरत है। बड़े मसले पर पारिवार की राय अवश्य लें। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है।

  • रेमेडी : आज धूसर रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन थोड़ा ठीक बीतेगा। लंबे समय से जिस काम के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे थे वह हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। नए निवेश की योजना बनेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज नीले या काले रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन उत्तम है। कर्ज मुक्ति हो सकती है। एक से अधिक माध्यमों से धन आएगा। नए वाहन, संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रहा उतार-चढ़ाव थमेग। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल सिंदूरी रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+