Ank Jyotish Rashifal 29 August: मूलांक 8 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 29th August: आज 29 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी मंगल है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक बीतने वाला है। मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 8 और शत्रु अंक 5, 6, 7, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन पर्याप्त आराम करने का दिन है। आज आलस्य भी हावी रहेगा जिस कारण कोई काम नहीं हो पाएगा। परिवार के साथ ही समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। किसी प्रिय मित्र का साथ नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। आर्थिक हानि की आशंका है।
- रेमेडी : आज लाल कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपका है। जो चाहेंगे वो हो जाएगा, काम तेज गति से होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा, दांपत्य जीवन में चल रहा टकराव दूर होगा। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
- रेमेडी : आज सफेद रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
घर परिवार के लिए आज भरपूर समय निकाल पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और शांत महसूस करेंगे। नौकरी में आपके कार्य को महत्व मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है।
- रेमेडी : आज पीले रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन शुभ है। थोड़ी भागदौड़ के बाद काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। निवेश के काम सोच समझकर ही करें। दांपत्य और प्रेम में वृद्धि होने वाली है।
- रेमेडी : आज ग्रे रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन वृद्धिकारक है। काम पूरे करने के प्रति उत्सुक रहें तो हो जाएंगे। किसी मित्र के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में उन्नतिकारक योग हैं। व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन आने के नए मार्ग मिलने वाले हैं।
- रेमेडी : आज हरे रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज के दिन किसी भी काम को टालना भारी पड़ सकता है। यदि परिवार में या प्रेम संबंधों में कोई परेशानी चल रही है तो आपसी बातचीत से मामले को निपटने का प्रयास करें। नौकरी में अधिकारियों से टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है।
- रेमेडी : आज सफेद कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
स्वास्थ्य को लेकर आज सतर्क रहें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। बीमारियों पर खर्च भी होगा। आर्थिक मामलों में भी ध्यान देने की जरूरत है। कोई धोखा हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मित्रों से लगाव बढ़ेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज काले रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
लंबे समय से जिस काम के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे थे वह आज हो सकता है। दौड़भाग भी थमेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन लाभ होगा। नए निवेश की योजना बनेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज नीले रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन मंगलकारी है। आज आपके कर्ज में कुछ कमी आ सकती है। एक से अधिक माध्यमों से धन आएगा। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications