Ank Jyotish Rashifal 26th May: मूलांक 5 को मिलेगी गुड न्यूज , जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 26th May

Ank Jyotish Rashifal: आज 26 मई 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन शनि-चंद्र युति वाला रहेगा। दौड़भाग और व्यर्थ की परेशानियां अधिक आएंगी। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन दौड़भाग वाला रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय और धन नष्ट होगा और काम भी नहीं हो पाएगा। परिवार में मनमुटाव, परेशानी, किसी बात पर सर्वसम्मति नहीं बन पाने में मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन की तंगी परेशान कर सकती है।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक मस्तक पर करें।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

व्यर्थ के विवादों वाला दिन रहेगा। कार्यस्थल पर किसी से टकराव संभव है। व्यापारियों का कार्य ठंडा पड़ा रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक नहीं है। परिवार और मित्रों का सहयोग रहेगा किंतु धन की कमी से काम अटक सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन सामान्य है। कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हो पाएगा। घर में मनमुटाव अवश्य होगा। दांपत्य जीवन में टकराव होगा। किसी बात पर सहमति नहीं बन पाएगी। पुराने निवेश से लाभ होगा किंतु सुख-सुविधाओं पर खर्च भी उसी अनुपात में होगा। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 2

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

मनमुताबिक काम करने में बाधा आएगी। दूसरों के अनुसार काम करने में असहज महसूस करेंगे। धार्मिक यात्रा पा जाने के योग हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। युवाओं को नए जॉब अवसर मिलेंगे। नौकरी ठीक चलेगी। आज व्यापार सामान्य रहेगा।

  • रेमेडी : आज अपने दाहिने कान के नीचे काजल की बिंदी लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। किसी पुराने अटके हुए काम को दोबारा करने की रूपरेखा बनेगी। नौकरी में अनुकूल स्थितियां रहेंगी किंतु व्यापार आज ठंडा पड़ सकता है। परिवार में मेहमान आएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान दूषित न रखें।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सामान्य है। थोड़ी दौड़भाग रहेगी। परिवार में किसी सदस्य को आपकी जरूरत महसूस होगी। भूमि, भवन, संपत्ति के कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैसों की आवक होगी। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है।

  • रेमेडी : केसर-चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज पूरे दिन भ्रम की स्थिति में रहेंगे। क्या करें, क्या न करें इसी उलझन में दिन बीत जाएगा। परिवार, नौकरी, बिजनेस सब जगह ऐसी ही स्थिति रहेगी। उच्चाधिकारियों से पटरी बैठाने में दिक्कत आएगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में मेहमान आएंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए बहुत दौड़ना पड़ेगा। करियर की ग्रोथ कम हो सकती है। व्यापारियों को कुछ नए अनुबंध करने पड़ सकते हैं। धन का संकट कम होगा लेकिन दूर नहीं होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

  • रेमेडी : आज काजल की बिंदी लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन सामान्य है। कुछ काम बनेंगे, कुछ अटक सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का दिन तनावपूर्ण और काम की अधिकता में बीतेगा। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में विवादित स्थितियां बन सकती हैं। पैसों की आवक होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+