Ank Jyotish Rashifal 25th June: मूलांक 5 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 25 जून 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के मन को थोड़ा विचलित करने वाला रहेगा। प्रत्येक निर्णय आज सोच समझकर ही लें। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज के दिन आप थोड़ा विचलित रह सकते हैं। आपके कुछ करीबी रिश्ते, दोस्त आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन की आवक बाधित होगी। निवेश में हानि हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज लाल मसूर की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपको कुछ मानसिक परेशानियां और चिंता घेर सकती हैं। कार्यस्थल पर तनाव महसूस होगा। शारीरिक कमजोरी रहेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति के लिए दिन शुभ है। अनेक माध्यमों से धन आएगा। व्यापार में उन्नति हो सकती है।
- रेमेडी : आज शिवलिंग पर चावल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज कामों को गति तो मिलेगी किंतु वे किसी मुकाम पर पहुंच नहीं पाएंगे। कोई करीबी ही आपके काम अटका सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। नया निवेश करने से बचें और नया कार्य भी आज प्रारंभ न करें तो ठीक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज चने की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य है। परिवार में कुछ बातों पर सहमति नहीं बन पाने से तनाव में रहेंगे। आपके कार्य को सराहना जरा कम मिलेगी इसलिए धैर्य रखें, वाणी खराब न होने दें। नौकरीपेशा लोगों को अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा। धन की आवक बाधित रहेगी।
- रेमेडी : आज मूंग मोगर की दाल किसी शिव मंदिर में अर्पित करें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन आपके कुछ कार्यों के लिए शुभ है किंतु कुछ काम अटक सकते हैं। परिवार से जुड़े या निजी काम तो संपन्न हो जाएंगे किंतु बाहरी या प्रोफेशनल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मानसिक रूप से विचलित न हो इसलिए ध्यान करें।
- रेमेडी : आज खड़े मूंग शिव मंदिर में अर्पित करें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपका कोई काम आपका मित्र ही बिगाड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें। कोई बड़ा प्लान किसी से डिस्कस न करें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों को उच्चधिकारियों से टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आने के योग हैं।
- रेमेडी : आज केसर रंगे चावल शिवजी को भेंट करें।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सामान्य है। पारिवारिक मसले हल हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में चल रहा टकराव दूर होगा। माता-पिता के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज उड़द की दाल शिवजी को अर्पित करें।
- लकी नंबर : 7, 6
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन सामान्य और प्रगतिदायक है। आज जो भी काम हाथ में लेंगे वो पूरा होगा। समय का भरपूर लाभ मिलेगा किंतु जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाने से टकराव होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। युवाओं को नौकरी के नए नए ऑफर मिलने वाले हैं।
- रेमेडी : आज काले उड़द किसी शिव मंदिर में दान करें।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज के दिन अपने कार्यों को पूरा करने में जुट जाएं, कल पर न टालें। संयम से काम लें। क्रोध करेंगे तो काम बिगड़ जाएंगे। धन की आवक ठीकठाक होगी। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा।
- रेमेडी : आज मसूर की दाल शिव जी को अर्पित करें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications