Ank Jyotish Rashifal 25 OCTOBER : मूलांक 3 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 25 OCTOBER: आज 25 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज के दिन आपके कर्म सात्विक रहेंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। परिवार के मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे। आर्थिक लाभ होगा। कर्ज मुक्ति की स्थिति बनेगी। आजीविका के कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेम प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन रिश्तों के लिहाज से ठीक है। परिवार में मेलजोल बना रहेगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मित्रों के साथ यात्रा पर जाएंगे। संपत्ति सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का अर्द्धचंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन शुभ है। सारे काम सरलता से पूरे हो जाएंगे। परिवार या मित्रों के सहयोग से बड़ी बाधाएं दूर हो जाएंगी। धन लाभ होगा। प्रेम-प्रेमिका के संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिलने वाले हैं। युवाओं को विदेश से अच्छे ऑफर आएंगे।
- रेमेडी : आज पीले रंग के कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन निवेश के लिहाज से शुभ् है। धन और अचल संपत्ति का निवेश करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा और प्रेम में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। स्वास्थ्य आज उत्तम रहने वाला है।
- रेमेडी : आज भूरे रंग का कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन मंगलप्रद है। मेलजोल वाला दिन है। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं हो सकती हैं। धन-संपत्ति लाभ सुख प्राप्त होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन उत्तम है। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज हरे रंग के कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज धन के मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। किसी प्रकार का आर्थिक धोखा हो सकता है। संपत्ति को लेकर स्वजनों से मतभेद विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों को शुभ सूचना मिलेगी। व्यापार ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सुखमय रहेगा। काम ठीक होंगे किंतु आप पर आलस्य हावी रहेगा। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। नौकरी में अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। विशेषकर युवाओं को लाभ होगा। व्यापार में लाभ होगा।
- रेमेडी : आज कत्थई रंग के कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन आपका है। समय पर सारे काम पूरे हो जाएंगे। आज नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। कर्ज मुक्ति की संभावना बनेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन शुभ है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे।
- रेमेडी : आज नीले रंग का कागज पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आप पर आलस्य हावी रहेगा। कोई काम करने में मन नहीं लगेगा। नौकरी और व्यापार में ठहराव रहेगा। पारिवारिक कार्यों पर धन खर्च होगा। युवाओं को विदेश से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। व्यापारिक स्थितियां ठीक रहेंगी। स्वास्थ्य की खराबी आज दूर होगी।
- रेमेडी : आज लाल रंग का कागज पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications