Ank Jyotish Rashifal 25 November: मूलांक 2 को मिलेगी गुड न्यूज , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 25 November : आज 25 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक भी 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7 और शत्रु अंक 3, 5, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज के दिन आपको रिश्तों को सहेजकर रखना होगा। परिवार में विवाद हो रहे हैं तो उन्हें दूर करने का प्रयास करना होगा। तालमेल बनाकर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति आज सजग रहें। नौकरी में आपका महत्व आज कुछ कम हो सकता है।

  • रेमेडी : आज नीले कपड़े अवश्य पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 8

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपको सभी काम सोच समझकर करने होंगे। विवादों से बचने का प्रयास करें। आज अधिकतर मामलों में मौन ही रहें तो बेहतर रहेगा। नौकरी में विवादित स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। नए कारोबार करने का प्रयास करें। लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज काले वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 9

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपके काम अटक सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। नौकरी में बड़े बदलाव आ सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग हैं। नए कारोबार प्रारंभ तो करेंगे किंतु उनमें मनमुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

  • रेमेडी : आज काला टीका लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपके काम इतनी आसानी से नहीं होंगे जितना आपने सोचा है। बाधाएं आएंगी किंतु हिम्मत से आप उन बाधाओं को दूर करने में सफल हो जाएंगे। अपने काम दूसरों के भरोसे आज न छोड़ें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। धन लाभ होने वाला है।

  • रेमेडी : काला रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

कठिन हालातों से सामना हो सकता है। परिवार में विवाद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से टकराव हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग भी हैं। कारोबार प्रारंभ करें तो उसमें किसी साझेदार का सहयोग अवश्य लें। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं।

  • रेमेडी : आज नीला धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आपके काम काम सरलतापूर्वक हो जाएंगे। लंबे समय से चल रहा भटकाव कुछ कम होगा। स्वास्थ्य की चिंता कम होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन संपत्ति लाभ मिलने वाला है। युवाओं को अच्छे और नए ऑफर आएंगे। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है।

  • रेमेडी : आज काले वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन मंगलकारी है। सुगमतापूर्वक सारे काम हो जाएंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। पारिवारिक विवाद दूर होगा। संकट टल गया है। नौकरी में बदलाव के साथ सफलता मिलेगी। संपत्ति की खरीदी-बिक्री से लाभ अर्जित करेंगे।

  • रेमेडी : आज दाहिने पैर में काला धागा बांधें।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामान्य है और काम भी सामान्य गति से ही होंगे। कोई विशेष संकट आज नहीं आएगा इसलिए बेफिक्र रहिए। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान में सतर्कता रखनी होगी। नौकरी पर ध्यान दें। किसी के बहकावे में आकर अपना काम खराब न करें। सतर्क रहें।

  • रेमेडी : आज नीले वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 6

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आपको वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखनी होगी। किसी से व्यर्थ के विवादों में न पड़ें। धन के मामले में किसी पर भरोसा करना परेशानी दे सकता है। नौकरी में लाभ होगा, स्थान परिवर्तन के योग हैं। कारोबार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : नीला कागज काटकर पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 7
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+