Ank Jyotish Rashifal 23rd July : मूलांक 1 के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 23rd July:आज 23 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 2, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पैसा आएगा और पैसों की कमी के कारण कोई काम रूकेगा नहीं। नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यापार उत्तम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज जो काम हाथ में लेंगे वह पूरा होने के योग बनेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। हालांकि उसी अनुपात में खर्च भी हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आजीविका के साधन प्राप्त होंगे।
- रेमेडी : आज सफेद कबूतरों को दाना-पानी खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन शुभ है। धन की तंगी दूर होगी। कार्य में उन्नति होगी। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन उत्तम है। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
- रेमेडी : आज गाय को पके हुए केले खिलाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके लिए शुभ अवसर आने वाले हैं। धन-सम्मान, सुख-संपत्ति मिलने का दिन है। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ होगा। शेयर मार्केट में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
- रेमेडी : आज काले श्वान को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज पूरे दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, इससे कार्यों में सफलता मिलना आसान हो जाएगा। धन की कमी दूर होगी। पारिवारिक कार्यों पर खर्च करेंगे। घर में कंस्ट्रक्शन करवा सकते हैं। जॉब में बदलाव होगा सकता है। व्यापार में नए काम जोड़ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज मछलियों को दाना डालें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन उत्तम है, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ा संभलकर रहना होगा। प्रतिस्पर्धी कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। धन की आवक अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक रूप से शांत अनुभव करेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद गाय को ताजी रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज के दिन आपको अचानक किसी विशेष कार्य से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धन संबंधी मसले हल होंगे। दांपत्य जीवन मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज जो भी काम करेंगे उसमें पूरी एकाग्रता रखनी होगी अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। अपने काम पूरे करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। कार्यस्थल पर विपरीत स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। धन की तंगी महसूस होगी।
- रेमेडी : आज घोड़े को चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन दौड़भाग वाला रहेगा। छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए दौड़ना पड़ेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। खर्च में कमी आएगी। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
- रेमेडी : आज पंछियों या मछलियों को दाना डालें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications