Ank Jyotish Rashifal 23rd August: मूलांक 3 के लिए दिन अच्छा, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 23rd August: आज 23 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 3, 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में अत्यंत सुधार लाने वाला है। आपका सारा अटका हुआ धन आज मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होने की स्थिति बनेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों से टकराव दूर होगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन लाभदायक है। धन संबंधी मामलों में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मित्रों के साथ भी संबंध सुधरेंगे। नौकरी में नए आयाम स्थापित करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज स्फटिक की माला पहनें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन अत्यंत शुभ है। परिवार के साथ संबंध सुधरने का दिन है आज। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक रहेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। दांपत्य और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन आने के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज हल्दी की माला धारण करें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन भटकाव वाला रहेगा। छोटे-छोट कामों के लिए भटकना पड़ सकता है। कुछ चिंताएं परेशान कर सकती हैं। धन को लेकर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधारने का प्रयास करें। नौकरी और व्यापार में स्थितियां सामान्य रहने वाली हैं।
- रेमेडी : आज रुद्राक्ष की माला धारण करें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक मामले सुगमता से हल होंगे। संपत्ति को लेकर फंसा हुआ पेंच आज निकल जाएगा। परिवार के साथ सुखद यात्राएं करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों की बचत होगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी।
- रेमेडी : आज दूर्वा की माला धारण करें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन आपके पक्ष में रहेगा इसलिए अटके हुए कामों को आज करने का प्रयास करें, सफलता निश्चित मिलेगी। पैसों को लेकर चल रहा विवाद निपटेगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। कार्य में बदलाव की स्थिति बनती दिख रही है। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज पिंक स्फटिक की माला पहनें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन शुभ और उन्नतिदायक है। जो काम हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलना निश्चित है। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम परवान चढ़ेगा। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार में लाभ होगा। आज पुराने रोग दूर हो जाएंगे। धन आएगा।
- रेमेडी : आज चंदन की माला पहनें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपके साथ किसी प्रकार का धोखा हो सकता है। इसलिए आर्थिक लेनदेन करते समय सावधानी रखें। बिना देखे-पढ़े किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। नौकरी में विवादित स्थिति बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। नए काम शुरू कर सकते हैं।
- रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपके लिए कोई शुभ समाचार आने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा, चिंता दूर होगी। पैसों की तंगी दूर होगी। करियर को उड़ान मिलने वाली है। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कार्य व्यवसाय के लिए यात्रा करेंगे।
- रेमेडी : आज मूंगे की माला पहनें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications