Ank Jyotish Rashifal 23 September : मूलांक 1 वाला रहेंगे खुश, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 23 September: आज 23 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिदायक रहेगा। कार्य सिद्ध होंगे। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 2, 4, 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष काम के पूरा हो जाने से तनाव दूर होगा। नौकरी में उन्नतिदायक स्थितियां बनेगी। व्यापार ठीक चलेगा और नया काम शुरू करने के लिए दिन ठीक है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोई नया रिश्ता आपके मन को खिलखिलाएगा।
- रेमेडी : आज नीला रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज कुछ ऐसी बातें आपके साथ होंगी जो आपको रोमांचित कर देंगी। आपका प्रेम प्रस्ताव आज स्वीकार हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेंगी। मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसा आने के योग बनने वाले हैं।
- रेमेडी : आज नीले रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन उत्तम सफलतादायक है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी के नए और बड़े ऑफर आ सकते हैं। व्यापार ठीक चलेगा। साझेदारी में काम सफल होंगे। धन-संपत्ति सुख मिलेगा। युवाओं को करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाकर घर से निकलें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज अपने करियर के बारे में बड़ा फैसला लेने का दिन है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। कारोबारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। कार्य व्यवसाय के सिलसिले में यात्राएं होंगी। परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। दिन उत्तम तरीके से शांति से बीतेगा।
- रेमेडी : आज नीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपके कुछ काम अटक सकते हैं। कोई निर्णय गलत होने के कारण आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। इसलिए सलाह है कि नया निवेश करने से आज बचें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। युवाओं को जॉब के अवसर मिलेंगे।
- रेमेडी : आज काले रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन सामान्य है। किसी मित्र के साथ मिलकर बड़ी योजनाओं पर काम शुरू करेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। दांपत्य में संबंध सुधरेंगे, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन की तंगी दूर होगी। स्वास्थ्य में चल रही कमजोरी दूर होगी।
- रेमेडी : आज काला धागा अपनी दाहिनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन शुभ है। अनेक काम समय पर पूरे हो जाएंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। धन लाभ होगा। आज किसी पुराने मित्र से भेंट होने के योग बनेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान के काम ठीक हो जाएंगे।
- रेमेडी : आज कोई भी परफ्यूम अवश्य लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपको अपने व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना होगा। कोई काम बिगड़े तो उसका दोष दूसरों को नहीं देना है। अपनी आत्मशक्ति को जागृत करने के लिए चिंतन करना होगा। आर्थिक निवेश से पहले परिवार की सलाह अवश्य लें। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 6
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज जो काम करेंगे उसमें सफलता मिलना तय है। कामकाज ठीक तरीके से होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज शुभ समाचार मिलेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। धन तंगी दूर होगी। नए काम शुरू करने के लिए दिन ठीक है।
- रेमेडी : आज नीले या काले वस्त्र धारण करें।
- लकी नंबर : 9, 7












Click it and Unblock the Notifications