Ank Jyotish Rashifal 23 OCTOBER : मूलांक 5 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
अंक राशिफल : दिनांक 23 अक्टूबर 2023, सोमवार: आज 23 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सामान्य और संतुलित रहेगा।
आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 9 और शत्रु अंक 2, 6, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन अनेक अवसरों वाला रहेगा। नए काम मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बनने वाले हैं। व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी। धन के मामलों में लाभप्रद रहेंगे। कर्ज मुक्ति का रास्ता बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रगाढ़ होगा।
रेमेडी : आज लाल रेशमी रूमाल जेब में रखें।
लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन शुभ है। अनेक लाभदायक अवसर आएंगे। आजीविका के साधनों में बदलाव होगा। नए काम शुरू करेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। धन का आगमन होगा। अनेक माध्यमों से लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
रेमेडी : आज सफेद रेशमी रूमाल जेब में रखें।
लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन वृद्धिकारक है इसलिए जो भी काम हाथ में लेंगे वह सफल होगा। पुराने अटके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से टकराव संभव है। व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
रेमेडी : आज पीला रेशमी रूमाल जेब में रखें।
लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज दिन उठापटक वाला रहेगा। किसी भी बात का ठोस निर्णय नहीं कर पाएंगे। घर-परिवार में मांगलिक काम होंगे। नए वाहन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। अचानक धन की आवश्यकता लग सकती है।
रेमेडी : आज ग्रे रंग का रूमाल जेब में रखें।
लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन लाभदायक है। कुछ ऐसे अवसर आएंगे जब आपके निर्णय को सर्वत्र सराहना मिलेगी। यदि निर्णय लेने में परेशानी आए तो परिवार के अनुभवी सदस्यों का मार्गदर्शन लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन लाभ हेाने के योग हैं। भाई-बहनों से सामंजस्य बना रहेगा।
रेमेडी : आज हरे रंग रेशमी रूमाल जेब में रखें।
लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज नौकरीपेशा लोग थोड़े परेशान रह सकते हैं। सहकर्मी विरोधी सक्रिय हो रहे हैं। इससे मानसिक कष्ट होगा किंतु शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों के साथ मेलजोल होगा। परिवार में मेहमान आ सकते हैं। संतानपक्ष की ओर से शुभप्रद समाचार मिलेगा।
रेमेडी : आज सफेद रंग का रेशमी रूमाल जेब में रखें।
लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज अपने व्यवहार को संतुलित रखने का प्रयास करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में स्वजन का मार्गदर्शन लेना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में संबंध सुधरेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है।
रेमेडी : आज काले रंग का रूमाल जेब में रखें।
लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन उत्तम है। सारे अटके काम आज रफ्तार पकड़ सकते हैं। किसी के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार होंगी। घर-परिवार के कार्यों से भागदौड़ हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन की सूचना मिलेगी। व्यापार में नए काम जोड़ने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। रेमेडी : आज नीले रंग का रेशमी रूमाल जेब में रखें।
लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। लंबे समय से फंसे हुए काम आज बन सकते हैं। धन लाभ होगा। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। व्यापार में उन्नति के योग हैं। नए काम प्रारंभ करेंगे। नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। संपत्ति खरीदने के योग हैं।
रेमेडी : आज लाल रंग का रेशमी रूमाल जेब में रखें।
लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications