Ank Jyotish Rashifal 21st May: मूलांक 8 वालों के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल
Numerology : आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं।

Ank Jyotish Rashifal: आज 21 मई 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन सामान्य है। आज परिवार पर अधिक ध्यान देना होगा, उनकी जरूरतों में सहायता करनी पड़ेगी। कुछ मित्र आपसे रूठ सकते हैं। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। धन की तंगी अनुभव होगी और कुछ आकस्मिक समस्याएं मानसिक कष्ट दे सकती हैं।
- रेमेडी : लाल गोल कागज का टुकड़ा जेब में रखें।
- लकी नंबर : 1, 2
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन सामान्य है। कुछ काम होंगे तो कुछ अटक भी सकते हैं। अपने कार्य पूरे करने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। पैसों का अभाव महसूस हो सकता है। नौकरी में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापार में नए अनुबंध कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
रेमेडी : सफेद कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
अवसर आएंगे और उन्हें भुनाने का प्रयास करें। मौका मिले तो परिवार के बुजुर्गों के पास बैठकर उनकी जरूरतें जानें। आर्थिक संकट दूर होगा। नए कार्य अनुबंध होंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। नौकरी और व्यापार में स्थितियां पक्ष में रहेंगी। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : पीला कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
पैसों की कमी के कारण जो काम अटके हुए थे वे पूरे हो जाएंगे। भूमि, संपत्ति खरीदी-बिक्री के कार्यों से धन कमाएंगे। पुराने निवेश से पैसा आएगा। पारिवारिक स्थितियों में कुछ विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से टकराव होगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।
- रेमेडी : नीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज कुछ ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी। निजी कार्यों से यात्राएं हो सकती हैं। नौकरी में अस्थायी बदलाव होगा। व्यापार में नए कार्य जोड़ सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- रेमेडी : आज हरे कागज का तिकोना टुकड़ा जेब में रखें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। आज किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। पुराना प्रेम प्रस्ताव फिर से आएगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मन में उत्साह रहेगा। पैसों की आवक होगी। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का षटकोण टुकड़ा जेब में रखें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है किंतु कुछ लाभदायक बड़े अवसर सामने आएंगे। किसी नए कार्य का प्रस्ताव मिलेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। विद्यार्थियों को शुभ सूचना मिलेगी। यात्राओं के योग हैं। पारिवारिक जीवन में किसी बात पर मतभेद होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज गुलाबी कागज जेब में रखें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन शुभ है। सोचे कार्य आसानी से होंगे। ध्यान रखें आज धन और समय का दुरुपयोग न होने दें। अपना दिमाग सही दिशा में लगाएंगे तो लाभ में रहेंगे। नौकरी और व्यापार के लिए दिन शुभ है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज काला कागज जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो आपको मार्ग से भटका सकते हैं, इसलिए स्वविवेक का इस्तेमाल करें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। धन की तंगी महसूस होगी। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। कार्यस्थल पर भी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
- रेमेडी : आज लाल तिकोना कागज जेब में रखें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications