Ank Jyotish Rashifal 21 December : मूलांक 8 वाले रखें संयम , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 21 December: आज 21 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए गड़बड़ रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 21 December

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपका भागदौड़ और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में ही बीत जाएगा। कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में शिथिलता रहेगी। स्वास्थ्यगत परेशानी आ सकती है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है।

  • रेमेडी : आज पीले रंग के वस्त्र पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन आपके कार्यों को समय पर पूरा करने का रहेगा। पारिवारिक कार्यों से थोड़ी भागदौड़ रह सकती है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। नए काम प्रारंभ करने में धन तंगी आड़े आ सकती है। परिवार का सहयोग रहेगा। सेहत बिगड़ेगी।

  • रेमेडी : मस्तक अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज के दिन आपको अपने काम पूरे करने के लिए किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। पारिवारिक, सामाजिक जीवन में सम्मान से चूक जाएंगे। नौकरी में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में मनमुताबिक मुनाफा दिखाई नहीं देगा। आर्थिक निवेश की योजना आज टाल दें।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपके काम सुगमता से नहीं होंगे। पुराने अटके काम आज अटके ही रहेंगे। शारीरिक शिथिलता मन और मस्तिष्क पर हावी रहने वाली है। स्वास्थ्य की खराबी मन को उदास करेगी। नौकरी और बिजनेस सामान्य चलते रहेंगे। अचानक आर्थिक जरूरत आ सकती है।

  • रेमेडी : आज पीले रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आपके काम मंद पड़े रहेंगे। परिवार को आपकी जरूरत महसूस होगी और आप भरपूर सहयोग करने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक संकट कुछ कम होगा किंतु फिर भी समाधान खोजते रहना होगा। नौकरी में विवादित स्थिति बन सकती है। बिजनेस ठीक ठाक रहेगा।

  • रेमेडी : आज पीले रंग का रूमाल अपने शर्ट के जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी भी रोग में लापरवाही नहीं करनी है। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। सामाजिक कार्यों में जाने का अवसर आएगा। मानसिक रूप से शांति रहेगी। करियर ठीक चलेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : आज चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका कोई बड़ा काम अटका रह सकता है किंतु बाकी काम हो जाएंगे। शारीरिक शिथिलता रहेगी। नौकरी से मन विचलित रहेगा। बिजनेस सामान्य चलेगा। घर में आज मेहमान आ सकते हैं। दांपत्य जीवन का संकट दूर हो जाएगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपके लिए सलाह है कि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का इस्तेमाल करते समय अत्यंत सावधानी रखें। आपके बॉस से आज आपका टकराव हो सकता है इसलिए शांति से मामला निपटा लें। नए काम आज प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन थोड़ा भागदौड़ में बीतने वाला है। पारिवारिक-सामाजिक जीवन के कामों में समय देना पड़ेगा। मन थोड़ा विचलित रहेगा इसलिए परिवार के वरिष्ठों से बात करें, सलाह लें। करियर में उठाव आएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन की तंगी रह सकती है।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+