Ank Jyotish Rashifal 20th July:मूलांक 5 के लिए दिन उत्तम, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 20th July: आज 20 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए कई मामलों में मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8 और शत्रु अंक 5, 6, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज के दिन आपके लिए अनेक चुनौतियों के साथ नए अवसर भी आने वाले हैं। कार्य स्थल पर कोई आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेगा किंतु आप उसे अनदेखा करें। आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज तुलसी के पौधे की पूजा कर जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज कार्यों को लेकर थोड़ी भागदौड़ रहेगी। मन में किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है। मानसिक रूप से थोड़ा विचलित रह सकते हैं। आर्थिक संकट कम होगा और धन आने के नए मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
- रेमेडी : आज मनी प्लांट के पौधे में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन मिलाजुला है। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। इससे मन विचलित रहेगा। परिवार में किसी से सुखद व्यवहार की उम्मीद आज न रखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नए लोगों से मित्रता होगी।
- रेमेडी : आज पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज कोई आपको क्रोध दिलाने का प्रयास करें तो धैर्य और संयम रखें। अपनी वाणी को संयमित रखें। किसी से व्यर्थ विवाद में समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर स्थिति विपरीत रहेगी लेकिन आपके शांत व्यवहार से परेशानी टल जाएगी। आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
- रेमेडी : आज शमी के पौधे में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन उत्तम है। इसलिए आज कोई काम टालें नहीं। आलस्य का त्याग करके काम में जुट जाएंगे तो लाभ मिलेगा। धन के निवेश संबंधी मामलों के लिए किसी अनुभवी की सलाह मायने रखेगी। करियर में बदलाव की संभावना है। पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज बरगद के पेड़ में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक, सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेखकों को कोई सम्मान मिल सकता है। युवाओं के करियर के नए विकल्प मिलने वाले हैं। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। धन का आगमन होगा।
- रेमेडी : आज अनार के पौधे में जल अर्पित करें।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है। कुछ काम पूरे होंगे तो कुछ अटक भी सकते हैं। कुछ कार्यों को लेकर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक संकट कम होगा और आपके काम सुगमता से होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज जामुन के पेड़ में पानी डालें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज के दिन आपके सारे काम प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी पुराने मित्र या प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति मिलेगी। नए काम काज शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
- रेमेडी : आज शमी के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन शुभ और उन्नतिकारक है। मानसिक-शारीरिक रूप से आज पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे। आज करियर को लेकर कोई अत्यावश्यक निर्णय ले सकते हैं। धन संकट कम होगा। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। पारिवारिक-दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज आंकड़े के पौधे में पानी डालें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications