Ank Jyotish Rashifal 20th January 2024 : मूलांक 3 को मिलेगा सम्मान , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 20th January 2024 : आज 20 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक भी 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मानसिक अस्थिरता वाला रह सकता है।

Ank Jyotish

आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन अवसरों से भरा है। पूर्व से चल रहे काम आज पूरे होंगे और नए की रूपरेखा बनेगी। आज किसी प्रिय मित्र या परिवारजन का साथ आपको अच्छा लगेगा। नौकरी और बिजनेस अच्छा चलेगा। धन लाभ होने से अपनी भौतिक जरूरतें पूरी कर पाएंगे।

  • रेमेडी : आज पिता समान किसी व्यक्ति को इच्छित वस्तु भेंट करें।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपके काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। सामाजिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। आपके निर्णय को सराहना मिलेगी। शारीरिक कष्ट कम होंगे, मानसिक शांति महसूस करेंगे। नौकरी में पद बढ़ेगा। व्यापार में तरक्की होगी। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज माता के समान किसी स्त्री को इच्छित वस्तु भेंट करें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपको परिवार और समाज में प्रतिष्ठा मिलने वाली है। लंबे समय से नौकरी में अटका प्रमोशन मिल जाएगा। बिजनेस में पार्टनरों के साथ नए काम शुरू करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आने से राहत रहेगी।

  • रेमेडी : आज किसी बुजुर्ग को उनके पसंदीदा फल भेंट करें।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन सतर्कता से रहने का है। वाहन और मशीनरी से चोट लगने की आशंका है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है इसलिए अपने क्रोध और वाणी को संयमित रखें। नौकरी और बिजनेस ठीक चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज किसी गरीब व्यक्ति को अनाज भेंट करें।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस होगी। आपके कुछ निर्णय गलत हो जाने से धन हानि हो सकती है। परिवार का सहयोग रहेगा। मित्रों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में धोखा हो सकता है। धन की तंगी दूर होगी।

  • रेमेडी : आज बच्चों को कापी-किताबें भेंट करें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सुखद है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार की जरूरतें पूरी करने में सफल होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। दांपत्य में संबंध मधुर होंगे। नौकरी और व्यापार में स्थितियां अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। युवाओं को नए जॉब ऑफर आने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज जीवनसाथी या लवर को उपहार दें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन सफलता देने वाला है। प्रत्येक कार्य आसानी से पूरा हो जाएगा। पारिवारिक संपन्नता आएगी। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन उत्तम है। प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : आज गरीबों को फल मिठाई भेंट करें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज यदि आप संपत्ति या शेयर मार्केट में निवेश करने जा रहे हैं तो सतर्क रहें। आर्थिक हानि हो सकती है। अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। पारिवारिक सहयोग और समन्वय बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। करियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करें सफल होंगे।

  • रेमेडी : आज जरूरतमंद रोगियों की दवा का प्रबंध करें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन शुभ और संयमित रहेगा। लंबे समय से जारी भागदौड़ थमेगी। परिवार के साथ शांति के पल बिताएंगे। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यात्राएं हो सकती हैं।

  • रेमेडी : आज गरीबों को वस्त्र भेंट करें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+