Ank Jyotish Rashifal 20 OCT: आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मानसिक शांति देने वाला, जानिए कैसा बीतेगा दिन

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 20 OCTOBER 2023: आज 20 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए वृद्धिकारक और मानसिक शांति देने वाला है।

आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 20 OCTOBER 2023

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन संयम से रहने का है। कार्यों के लेकर थोड़ी भागदौड़ तो रहेगी लेकिन इसका शुभ फल आपको मिलने वाला है। पारिवारिक विवाद होंगे किंतु मित्रों के दिल में आपके प्रति हमदर्दी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ पटरी पर रहेगी।

रेमेडी : आज कोई भी परफ्यूम लगाकर घर से निकलें।

लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन सामान्य है। सारे काम सामान्य निर्बाध गति से चलते रहेंगे। कुछ नया आज नहीं होने वाला। यथास्थिति सभी में कायम रहेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष के काम सामान्य रहेंगे। आज कोई आपके दिल के करीब आने का प्रयास करेगा।

रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।

लकी नंबर : 2, 8


मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर खानपान में लापरवाही न बरतें। नौकरी में मन लगेगा। नए काम आज प्रारंभ करेंगे। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। स्वर्णाभूषण में निवेश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक रहेगा।

रेमेडी : आज रोजमेरी इत्र लगाएं।

लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन उत्तम प्रगतिकारक है। लंबे समय से फंसे काम आज बन सकते हैं। पारिवारिक सौख्यता बनी रहेगी। धन लाभ होगा। संपत्ति खरीदी-बिक्री के काम सफलतापूर्वक होंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा। नौकरी और व्यापार ठीक चलेंगे। प्रेमी विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।

लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन शुभ बीतेगा। कोई अच्छा समाचार मन को प्रसन्न करेगा। परिवार में मेहमान आएंगे। मांगलिक धार्मिक प्रसंगों में जाने का अवसर आएगा। शारीरिक स्वस्थता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता रखनी होगी। पैसा उधार न दें।

रेमेडी : आज खस का इत्र लगाएं।

लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं और उसमें परिवार के वरिष्ठों की सलाह अवश्य लें। भाई-बहनों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से थोड़ी खटपट हो सकती है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। नए काम शुरू करेंगे।

रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।

लकी नंबर : 6,

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन मंगलप्रद है इसलिए अपने काम पूरे करने में तेजी से जुट जाएं। कल जो काम अधूरे रह गए थे वे आज पूरे हो सकते हैं। आर्थिक प्रगति आज होने वाली है। पैसों की कमी दूर होने से भौतिक सुख-सुविधाएं जुटाने में सफल होंगे। आज स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

रेमेडी : आज केसर-कस्तूरी का इत्र लगाएं।

लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज दिन दौड़भाग वाला रहेगा। छोटे-छोटे काम पूरे करने के लिए दौड़भाग करनी पड़ेगी। आज मिले अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। आजीविका के एक से अधिक साधन मिलेंगे।

रेमेडी : आज चंदन-केसर इत्र लगाएं।

लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

कल के अटके हुए काम आज पूरे करने के प्रयास करें सफलता मिलेगी। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलने वाले हैं। आज नए काम शुरू करेंगे। पैसा आएगा और सुखों पर खर्च भी करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सतर्क रहें।

रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।

लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+