Ank Jyotish Rashifal 19th May: मूलांक 8 वाले रहेंगे खुश, जानिए बाकियों का हाल

Numerology :आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 19th May

Ank Jyotish Rashifal: आज 19 मई 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन थोड़ा उलझनों भरा रहेगा लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो सामान्य रहेगा, कोई बड़ा कष्ट किसी भी मूलांक को नहीं आएगा। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपका ही है। आज जो काम हाथ में लेंगे वह पूरा अवश्य होगा। दौड़भाग भी कम होगी। पैसों की कमी के कारण जो काम अटक रहे थे वे भी आज हो जाएंगे। परिवार का सपोर्ट रहेगा। मित्रों से भेंट होगी। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार आ रहा है।

  • रेमेडी : आज घर से निकलते समय पानी पीकर निकलें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन आपके पक्ष में है इसलिए उन कार्यों को निपटाने का प्रयास करें जो लंबे समय से अटके हैं। आलस्य का त्याग करना होगा और काम में जुट जाना है। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। धन तंगी दूर होगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

  • रेमेडी : घर से निकलते समय छाछ पीकर निकलें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। आज जो भी काम करें उसमें परिवार के अनुभवी लोगों के सुझाव अवश्य लें। धन का आगमन होगा। संपत्ति संबंधी कार्य पूरे करने की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। आपसी प्रेम बढ़ेगा।

  • रेमेडी : गुलाब का शर्बत आज अवश्य पीएं।
  • लकी नंबर : 3, 2

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

नई चुनौतियों के साथ नए अवसर भी सामने आएंगे। अपने स्वभाव के अनुसार अवसरों को चुनकर उनका लाभ उठाने का प्रयास करें। नौकरी और व्यापार में माहौल अनुकूल रहेगा। धन तंगी दूर होगी। कार्य तेजी से होंगे। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : खस का शर्बत अवश्य पीएं।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज कार्यों में थोड़ी अरुचि रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। हालांकि दूसरों की मदद से काम पूरे किए जा सकते हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी। धन का अभाव तो नहीं रहेगा किंतु बचत भी नहीं होगी।

  • रेमेडी : आज केसर का दूध अवश्य पीएं।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज धन लाभ और संपत्ति प्राप्ति की संभावना है। भूमि, भवन से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। पारिवारिक और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर में मेहमान आएंगे। नौकरी में उन्नति की सूचना मिलेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

  • रेमेडी : आज खस का शर्बत पीकर घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन सामान्य है। थोड़ी भागदौड़ और मानसिक अस्थिरता रह सकती है। निर्णय लेने में परेशानी आएगी। काम अटक भी सकते हैं। नौकरी में उन्नति की स्थिति बन रही है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। पहले से योजना बना रखी है तो नया काम शुरू कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज गुलाब का शर्बत पीकर घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन आपका है। जो जैसा चाहेंगे वह मिलेगा। धन का संकट दूर होगा। धन की कमी के कारण जो काम अटके हुए थे वे पूरे हो जाएंगे। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार, दांपत्य और प्रेम प्रसंगों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

  • रेमेडी : केसर का शर्बत पीने से दिन शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

अपने कार्य पूरे करने के लिए आज ज्यादा दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। परिवार में सभी से सामंजस्य अच्छा रहेगा। धन तंगी दूर होगी। आज किसी पुराने मित्र से भेंट का योग बनेगा। अविवाहितों के विवाह की बात शुरू हो सकती है।

  • रेमेडी : दही खाकर घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+