Ank Jyotish Rashifal 19th July: मूलांक 1 को मिलेगी तरक्की, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 19th July:आज 19 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहेगा। जो कार्य प्रारंभ करेंगे उसे पूर्णता प्राप्त होगी और जो काम लंबे समय से अटके हुए हैं उनके आगे बढ़ने के योग बनेंगे। धन-संपत्ति संबंधी कार्य सुगमता से होंगे। नौकरी में सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभप्रद समय है।
- रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। नए और विशेष लोगों से भेंट होगी जो भविष्य में आपको सहयोग करेंगे। संपत्ति के विवादों का निपटारा होगा। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का गोल टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपके कार्यों को वृद्धि प्राप्त होगी। निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। संयम और धैर्य का शुभ फल मिलने वाला है। भाई-बहन के साथ संबंध सुधरेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ, स्वास्थ्य लाभ हेागा।
- रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष है। लंबे समय से चले आ रहे रोग दूर होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संबंधों का लाभ उठाने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। नए व्यापारिक गठजोड़ हो सकते हैं। फंसा हुआ पैसा लौट आने के योग बन रहे हैं।
- रेमेडी : आज काले रंग के कागज का लंबा आयताकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको पारिवारिक कार्यों में अधिक जुटना पड़ेगा। किसी को आपकी जरूरत है, उसका साथ दें। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धन का आगमन होगा और उसी अनुपात में खर्च भी हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्त होगी। स्वास्थ्य लाभ मिलने वाला है।
- रेमेडी : आज हरे कागज का आयताकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन उन्नतिकारक है। घर-परिवार के भौतिक सुखों में वृद्धि होने वाली है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। मानसिक शांति रहेगी। लंबे समय से तनाव में थे तो वह तनाव अब दूर हो जाएगा। नए लोगों से मित्रता मन को प्रसन्न करेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज केसरिया रंग का कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज कार्य तेज गति से पूरे होंगे। धन लाभ के योग हैं। वाहन, भूमि से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने कार्यों को पूरा करने के लिए थोड़ी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।
- रेमेडी : आज नीले रंग का कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से बीतेगा। ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। आर्थिक संकट कम होगा और आपके पास धन आने के नए मार्ग खुलेंगे। संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा होगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। परिवार के साथ यात्राओं पर जा सकते हैं।
- रेमेडी : आज काले या नीले कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज जो काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी इसलिए थोड़ा अहंकार मन में आ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें, लोगों से मृदु व्यवहार करें। धन को लेकर सतर्क रहें, किसी को पैसा उधार देने से बचें। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications