Ank Jyotish Rashifal 19 December : मूलांक 3 वालों के दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 19 December: आज 19 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अति उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपके सारे काम लाइन से होते चले जाएंगे। आर्थिक संकट भी दूर होगा। नौकरी और व्यापार में भी अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन रिश्तों के मामले में थोड़ा कमजोर रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति की दूरी आपको परेशान करेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज सिंदूरी रंग के कपड़े पहनना लाभदायक रहेगा।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन मंगलकारी है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहना होगा। अत्यधिक लंबी यात्राएं करना ठीक नहीं रहेगा। धन आएगा। कर्ज मुक्ति होगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। संपत्ति सुख मिलेगा।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन शुभ है। संयम और धैर्य का शुभ परिणाम मिलने वाला है। शारीरिक समस्याओं का समाधान होगा। मन की उलझनें दूर होंगी और सही निर्णय लेने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पैसा आएगा। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी आज मिल सकती है।

  • रेमेडी : आज मूंगे की माला पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अटके काम पूरे हो जाएंगे। धन तंगी दूर होगी, पारिवारिक खर्च में कमी आएगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आशाजनक समाचार मिलेगा। मानसिक शिथिलता दूर होगी और आज सही व सटीक निर्णय लेने में सफल होंगे।

  • रेमेडी : आज सिंदूरी धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन थोड़ा राहतभरा रहेगा। कल जिन विवादों से सामना हुआ था वैसा आज नहीं होगा और आज आपके महत्व और सम्मान मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से मन मिलेगा। नए व्यापारिक अनुबंधों में लाभ होगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

  • रेमेडी : आज सिंदूरी या लाल रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन आपके जीवन का महत्वपूर्ण दिन है। नौकरी में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है और स्थानांतरण हो सकता है। नए बिजनेस में हाथ आजमाना लाभदायक रहेगा। शारीरिक कमजोरी दूर होगी। आर्थिक लाभ होग। संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

  • रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज पारिवारिक जीवन में कुछ संकट आ सकता है। किसी बड़े काम में परिवार का सहयोग नहीं मिलने के कारण तनाव और चिंता हावी रहेगी। स्वास्थ्य भी गड़बड़ा सकता है। दांपत्य और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। धन से जुड़े काम करने में दिक्कत नहीं आएगी।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें और न ही किसी बात का निर्णय जल्दबाजी में लें। निवेश में सतर्कता बरतें। शारीरिक रोग दूर होंगे। पैसा आएगा किंतु अपव्यय से बचाना होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

सामाजिक जीवन में आज कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। परिवार में आपके निर्णय को सराहना मिलेगी। धन संबंधी किसी बात पर चल रहा मतभेद दूर होगा। नौकरी में उन्नति व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+