Ank Jyotish Rashifal 18th July: मूलांक 2 वालों के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 18th July: आज 18 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए अत्यंत ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वह पूरा होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। परिवार का सपोर्ट रहेगा। नौकरी और व्यापार में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन शुभ है। कार्यों में विशेषतौर पर सफलता मिलेगी। धन संबंधी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार के साथ उत्तम समय बिताएंगे। नौकरी में विशेष उन्नति के साथ बदलाव होने की संभावना है।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन अत्यंत विशेष और सफलतादायक रहेगा। पुराने समय से अटके काम आज संपन्न हो सकते हैं। धन की आवक होगी। भूमि-संपत्ति खरीदने के योग हैं। मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। युवाओं को नौकरी के अच्छे ऑफर मिलने वाले हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

समय की शुभता का लाभ मिलने वाला है। धन, संपत्ति, वाहन सुख की प्राप्त हो सकती है। आज जो निर्णय लेंगे वह शुभ और उत्तम रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार के साथ शुभ यात्राओं पर जाने के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन पारिवारिक कार्यों के नाम रहेगा। परिवार के मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। धन लाभ होगा। संपत्ति के अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। भाई-बहनों से चल रहा विवाद सुलझेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन सफलतादायक रहेगा। कार्यों को पूर्ण करने में किसी का सहयोग और सुख प्राप्त होगा। धार्मिक आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। शारीरिक रोगों में कमी आएगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरी में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक और नाभि पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज जो भी कार्य करें उसमें परिवार के बड़े और अनुभवी लोगों की सहायता अवश्य लें। धन की आवक होगी लेकिन इसे सोच समझकर ही कहीं निवेश करें। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों की बचत होगी। भूमि के अटके काम संपन्न हो सकते हैं।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन शुभ है किंतु आपको ध्यान रखना है कि अपने अहंकार को दूर रखना होगा। वरना परिवार के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम है। अटका हुआ धन आज लौट आएगा। मानसिक शांति रहेगी। धार्मिक-आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज कार्य तेज गति से होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं को विशेष लाभ और अवसर मिलने वाले हैं। धन का आगमन सुगमता से होगा। नौकरी में स्थितियां सुधरेंगी। व्यापार में लाभ के अवसर आएंगे। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+