Ank Jyotish Rashifal 18 OCTOBER: आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अच्छा, जानिए बीतेगा आपका दिन

Ank Jyotish Rashifal 18 OCTOBER: आज 18 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए वृद्धिकारक रहने वाला है।

आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 18 OCTOBER 2023

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और मन में आत्मविश्वास भी रहेगा। नौकरी में महत्व मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। पारिवारिक सुख-शांति प्राप्त रहेगी। किसी मित्र से करीबी बढ़ने वाली है। प्रेम प्रगाढ़ होगा। मित्रों के साथ यात्रा और पर्यटन का अवसर भी आएगा।

रेमेडी : आज लाल धागा दाहिनी कलाई में बांधें।

लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन सुखद समाचार लेकर आने वाला है। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी और धन लाभ होगा। नए वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सुख सामंजस्य बना रहेगा। मित्रों के साथ मिलकर नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

रेमेडी : आज सफेद धागा दाहिनी कलाई में बांधें।

लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपके धैर्य और संयम का शुभ परिणाम मिलने वाला है। रोग दूर होंगे और पैसों की बचत होगी। मन में आत्मविश्वास रहने से अनेक काम संपन्न हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन संयमित रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। युवाओं का करियर आगे बढ़ेगा।

रेमेडी : आज पीला धागा हाथ में बांधें।

लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन संतुलित तरीके से बिताना होगा। किसी के व्यर्थ के विवादों में हस्तक्षेप न करें। अपने पैसों का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगानी होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम बन सकता है।

रेमेडी : आज काला धागा कलाई में बांधें।

लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन ठीक है। नए काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो अवश्य करें लाभ होगा। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ेंगे। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। यात्राएं करनी होंगी। युवाओं के सपने साकार होंगे।

रेमेडी : आज हरा रेशमी धागा कलाई में बांधें।

लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। पारिवारिक सुखों पर पैसा खर्च होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग भी आएंगे। प्रेम में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। करियर को लेकर चिंतित युवाओं को नए नए ऑफर प्राप्त होंगे।

रेमेडी : आज सतरंगी रेशमी धागा कलाई में बांधें।

लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन मंगलप्रद है। दौड़भाग और थकान के बावजूद काम सुविधाजनक रूप से पूरे हो जाएंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से चल रहा विवाद दूर होगा। व्यापार ठीक रहेगा। आज नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा।

रेमेडी : आज काला धागा कलाई में बांधें।

लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आप लोगों के साथ संतुलित व्यवहार करें। अपने काम करवाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक अस्वस्थता परेशान करेगी। इससे मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी। धन की तंगी महसूस होगी। परिवार और मित्रों का सहयोग रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा।

रेमेडी : आज नीले रंग का धागा कलाई में बांधें।

लकी नंबर : 8, 7

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपनी वाणी का संभलकर प्रयोग करना होगा। किसी भी काम को टालने की आदत भारी पड़ सकती है। किसी से सहयोग की अपेक्षा न करें, अपने काम स्वयं ही करने होंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अत्यंत शुभ है।

रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।

लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+