Ank Jyotish Rashifal 14 November: मूलांक 3 के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 14 November : आज 14 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम रहेगा। सही निर्णय होंगे। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 8, 9 और शत्रु अंक 2, 6, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका भाग्य चमकेगा। प्रतिष्ठा और मान सम्मान बढ़ने वाले हैं। समाजिक जीवन और परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार व्यवसाय उन्नति करेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे।

  • रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में अवश्य बांधें।
  • लकी नंबर : 1, 8

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन अत्यंत उन्नतिकारक है। मन प्रसन्न करने वाली घटनाएं होंगी। आजीविका के साधनों में बदलाव होने के साथ स्थान परिवर्तन के योग भी हैं। प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। पुराने प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : कलाई में आज केसरिया धागा बांधें।
  • लकी नंबर : 2, 9

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन मंगलकारी है। घर-परिवार में शुभ कार्य होंगे, आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। धन आएगा और भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। शारीरिक रूप से आज स्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक सुख शांति रहेगी। आजीविका के साधनों में उन्नति होगी। सारे काम पूरे होंगे।

  • रेमेडी : आज सतरंगी धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन उत्तम वृद्धिकारक है। आपके सारे काम तेज गति से होंगे। नए काम प्रारंभ करने का सही अवसर है। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। जॉब में उन्नति होगी। युवाओं को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

  • रेमेडी : आज धूसर रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन मन प्रसन्न करने वाला रहेगा। पारिवारिक मेलजोल होगा। संपत्ति का विवाद आपके पक्ष में सुलझेगा। आर्थिक मामलों में भाई-बहनों से मतभेद समाप्त होंगे। धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शारीरिक रोग दूर होंगे। भौतिक सुख प्राप्त होंगे।

  • रेमेडी : आज हरा धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। लंबे समय से जिस शुभ समाचार की प्रतीक्षा कर रहे थे वह मिल सकता है। मानसिक शारीरिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। करियर को ग्रोथ मिलेगी। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज पीला-सफेद धागा कलाई में जरूर बांधें।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन सामान्य है। कुछ काम होंगे तो कुछ अटक भी सकते हैं। परिवार में मेहमान आएंगे और दौड़भाग रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा किंतु नौकरी में कुछ विपरीत परिस्थिति बन सकती है। धन को सहेजने का प्रयास करें। अत्यधिक खर्च से आज बचना होगा।

  • रेमेडी : आज काला या धूसर रंग का धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन शुभ है इसलिए आलस्य छोड़कर नए कार्य में जुट जाएं। सही समय पर सही निर्णय लेकर काम करें लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की इच्छा पूरी हो सकती है। वर्तमान कार्य में बदलाव होने की संभावना है। मित्रों के साथ संबंध सुधरेंगे।

  • रेमेडी : आज नीला या काला धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 8, 6

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन शुभ है। परिवार में आपके निर्णय को महत्व मिलेगा। किसी मुद्दे पर एकराय नहीं हो पाने से मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में टकराव दूर होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्यगत समस्या दूर होगी। भूमि, वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।

  • रेमेडी : आज लाल-कत्थई धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+