Ank Jyotish Rashifal 14th August: मूलांक 8 वाले रहेंगे खुश, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 14th August: आज 14 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभदायक और वृद्धिकारक रहने वाला है। मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 2, 5, 6, 7, 8 और शत्रु अंक 3, 4, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन वृद्धिकारक है। अटके काम पूरे होने लगेंगे। सही अंतर्दृष्टि से काम करने में आसानी होगी। पारिवारिक और मित्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार में लाभदायक अवसर आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा।
- रेमेडी : आज अपने नारंगी रंग का धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज विशेष अवसर और सम्मान मिलने वाला है। स्वयं किए गए कार्यों में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी करीबी मित्र से टकराव दूर होगा और बातचीत का रास्ता खुलेगा। नौकरी में स्थितियां सामान्य रहेंगी। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज सफेद या गुलाबी रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज जो भी काम करें उसमें परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। धन संबंधी कार्य सुगमता से पूरे होंगे। मन में आत्मविश्वास रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। नौकरी और व्यापार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज पीले या केसरिया रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
सगे-संबंधियों से टकराव हो सकता है। आपके कार्य को महत्व नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। आर्थिक संकट आ सकता है। परिवार के साथ तालमेल बनाने का प्रयास करें। अपने अहंकार का त्याग करना होगा। आज आकस्मिक रूप से यात्राएं करनी पड़ सकती है।
- रेमेडी : आज नीले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सफलतादायक है। जो भी काम करेंगे उसमें लाभ होगा। संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों का फैसला आपके पक्ष में आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं।
- रेमेडी : आज हरे रंग का धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन अनुकूल और लाभदायक रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। धन की अनुकूलता रहेगी, इससे भौतिक सुख-सुविधाएं जुटाने में मदद मिलेगी। प्रेम प्रगाढ़ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज सफेद रेशमी धागा दाहिनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज धैर्य और संयम रखना होगा। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। मन किसी कारण चिंतित रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी, नौकरी में बदलाव की संभावना है। उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आर्थिक लाभ के आसार बनने लगेंगे।
- रेमेडी : आज काले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य सुगमता से पूरे हो जाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्य और संयम का शुभ परिणाम मिलने वाला है। प्रेम में अनूकूलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। सुखद धार्मिक यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज काले या नीले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन उत्तम रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य शीघ्रता से पूर्ण होंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। आर्थिक संकट दूर होगा। अटका हुआ धन लौट आएगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। दांपत्य और प्रेम प्रगाढ़ होने वाले हैं।
- रेमेडी : आज लाल रंगका धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications