Ank Jyotish Rashifal 13th June: मूलांक 6 को मिलेगी सफलता, जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 8 हैं।

Ank Jyotish Rashifal: आज 13 जून 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए परेशानीभरा और दौड़भाग वाला रह सकता है। आ आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 13th June:

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज दिन परेशानीभरा रहेगा। कोई पुराना कारनामा परेशान करेगा। दोस्तों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। परिवार में विवाद हो सकता है। लेकिन कोई करीबी होगा जो सपोर्ट करेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक हानि होने की आशंका है। सतर्क रहना होगा।

  • रेमेडी : आज गुड़हल का पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। यात्राएं हो सकती हैं। स्वजन से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। धन की कमी महसूस होगी। नौकरीपेशा को उन्नति मिलेगी। नए व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। मित्रों के साथ यात्रा करेंगे।

  • रेमेडी : आज चांदनी का पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

परेशानी कल से कुछ कम तो होगी किंतु समाप्त नहीं होगी। स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। नया निवेश करने से आज बचें, हानि की आशंका है। परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। संपत्ति संबंधी मामलों का निर्णय पक्ष में आएगा।

  • रेमेडी : आज गुलाब का पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

अपने कार्य स्वयं करें, दूसरों पर टालेंगे तो काम भी नहीं होगा। आज स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। मानसिक भ्रम की स्थिति रहने से कोई निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य का टकराव समाप्त होगा। प्रेमी-प्रेमिका साथ वक्त बिताएंगे।

  • रेमेडी : आज चमेली का पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य है। थोड़ी दौड़भाग रहेगी लेकिन अंत में उसका शुभ परिणाम मिलेगा। नौकरी में उन्नति मिलेगी, नए व्यापारिक अनुबंध कर सकते हैं। धन लाभ होगा। युवाओं को जॉब ऑफर आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

  • रेमेडी : आज दूर्वा के पौधे लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे वह पूरा हो जाएगा। मित्रों और स्वजन का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक यात्राएं होंगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कुछ नए लोगों से मिलना जुलना होगा।

  • रेमेडी : आज तुलसी का पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्य सफलता की ओर बढ़ेंगे किंतु कुछ करीबी लोग ही आपको पीछे खींचने की कोशिश करेंगे। इससे मानसिक कष्ट होगा। धन के मामलों में सतर्क रहें। निवेश करने से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना जरूरी होगा।

  • रेमेडी : आज लाल फूलों का कोई भी पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपको चैन नहीं मिलेगा, छोटे-छोटे कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। मन किसी बात को लेकर व्यथित रहेगा। पारिवारिक विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में टकराव होगा। हालांकि प्रेम संबंधों की ओर से भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज विवादों में घिर सकते हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा, स्वयं ही कार्य करने होंगे। धन संबंधी काम अटक सकते हैं। भौतिक सुखों में कमी आएगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक विवाद, संघर्ष, तनावपूर्ण माहौल घर का रहेगा।

  • रेमेडी : आज खैर के वृक्ष में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+