Ank Jyotish Rashifal 12th May: मूलांक 3 वालों का बढ़ेगा प्रभाव ,पढ़ें अंक राशिफल

Numerology :आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं।

 Ank Jyotish Rashifal 12th May

Ank Jyotish Rashifal: आज 12 मई 2023 है, आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी गुरु और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन गुरु और शुक्र के प्रभाव में रहेगा। आज आपकी प्रवृत्ति सात्विक रहेगी और आप भौतिक सुख-सुविधाएं भी प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म के आयोजनों में शामिल होंगे। मूलांक के मित्र अंकों के लिए दिन शुभ जाने वाला है किंतु शत्रु अंक वालों के रिश्ते आज प्रभावित हो सकते हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन काम पूरे होने का दिन है। चाहे कैसे भी किंतु काम पूरे होंगे जरूर। मित्रों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। नौकरी में उचित माहौल बनेगा, बिजनेस में विस्तार कर सकेंगे। धन का आगमन ठीकठाक होगा। निजी रिश्ते मजबूत होंगे। स्वस्थ रहेंगे।

  • रेमेडी : आज तांबे के गिलास में पानी पीएं सूर्य का प्रभाव बढ़ेगा।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज जो कार्य प्रारंभ करेंगे वह पूरा होगा किंतु आपको मेहनत सामान्य से अधिक करनी होगी। सफेद वस्तुओं का व्यापार लाभ देगा। नौकरी में बदलाव हो सकेगा। पैसा खूब आएगा। अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं और सौंदर्य पर खर्च करेंगे। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा।

  • रेमेडी : आज चांदी के गिलास में पानी पीएं चंद्र का शुभ प्रभाव मिलेगा।
  • लकी नंबर : 2, 9

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज के दिन आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। जॉब में महत्व बढ़ेगा, व्यापार फलेगा। धन की आवक अच्छी होगी। दांपत्य जीवन सुखद होगा, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज हल्दी की गांठ जेब में दिनभर रखे रहें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन सामान्य है, कार्य पूरे होंगे किंतु आपको कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। भवन संबंधी कार्य की बात शुरू होगी। आजीविका के साधन ठीक चलेंगे। नौकरी में बदलाव के लिए दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी।

  • रेमेडी : स्त्रियां आंखों में काजल लगाएं, पुरुष काला कागज जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज जो भी निर्णय लेंगे वह जीवनभर के लिए पत्थर की लकीर बन जाएगा इसलिए सोच समझकर ही कोई भी कार्य करें। पैसों के मामलों में सतर्क रहें। ऑनलाइन माध्यमों में पैसा फंस सकता है। यात्राएं और दौड़भाग रहेगी। स्वास्थ्य में बड़ी परेशानी नहीं आएगी।

  • रेमेडी : घर में लगे पौधों में पानी अवश्य डालें।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन आपके रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण है। परिवार में या बाहरी स्थिति में रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर देना होगा। प्रेम संबंध में टकराव होगा। धन का आगमन होगा किंतु खर्च भी होगा वह लग्जरी लाइफ पर होगा। खानपान संतुलित रखना होगा।

  • रेमेडी : आज चांदी का वरक लगा पान खाएं।
  • लकी नंबर : 6, 5

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

मतिभ्रम की स्थिति रहेगी इसलिए किसी निर्णय में परिजनों की सलाह जरूर लें। जॉब में अधीनस्थों से टकराव होगा, व्यापार में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस के नए शिखर पर होंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : धूसर रंग के कपड़े पहनकर घर से निकलें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन दौड़भाग वाला रहेगा। सफलता मिलेगी किंतु उतनी ही जितनी आप मेहनत करेंगे। आर्थिक मामले अच्छे रहेंगे। मानसिक शारीरिक सुख प्राप्त होगा। मन शांत रहेगा। पुराने मित्रों के साथ यादें ताजा करेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा पर जाएंगे।

  • रेमेडी : तिल्ली की कोई मिठाई खाएं।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज अपने कार्य पूरे करने के लिए किसी अन्य पर दबाव न बनाएं। दूसरों को दबाने की प्रवृत्ति आपका ही नुकसान करेगी। सिरदर्द से परेशान रहेंगे। पैसा आएगा और जाएगा भी। परिवार का सहयोग रहेगा। मित्रों और प्रेम संबंध में रिश्ते निभाने में पारदर्शी रहें।

  • रेमेडी : तांबे के गिलास में पानी पीएं।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+