Ank Jyotish Rashifal 08 December : मूलांक 8 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 08 December: आज 8 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए काम की अधिकता वाला रह सकता है। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको छोटे-छोटे कामों के लिए दौड़भाग करनी पड़ेगी। काम सहजता से नहीं होंगे। कुछ कामों को करवाने के लिए तो हाथ-पैर तक जोड़ने पड़ सकते हैं। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। हालांकि परिवार का सहयोग मिलने से परेशानी कुछ कम हो जाएगी।
- रेमेडी : आज सफेद रंग के वस्त्र अवश्य पहनें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके साथ कुछ अनपेक्षित घटना हो सकती है। अपने व्यवहार को संयमित रखें वरना वाद-विवाद हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने जेब में अवश्य रखें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपका कोई काम अटक जाने से मानसिक तनाव होगा। दौड़भाग रहेगी, व्यर्थ में धन खर्च होगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से चिंता दूर होगी। संपत्ति के विवाद सुलझेंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव समाप्त होगा। प्रेम में वृद्धि होगी।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज पारिवारिक कार्यों से यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में किसी बात को लेकर संशय और चिंता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे किंतु पारदर्शिता रखें।
- रेमेडी : आज श्वेत चंदन की माला पहनें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज कोई बड़ा निर्णय लेते समय परिवार के अनुभवी लोगों की राय अवश्य लें। बिना सोचे-समझे धन का निवेश न करें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं इसलिए हौसला बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में कोई बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। धन का आगमन होगा।
- रेमेडी : आज सफेद धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन सामान्य है। आपके कुछ काम आसानी से पूरे होंगे तो कुछ अटक भी सकते हैं। धन की आवश्यकता महसूस होगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। सुखद यात्राएं हो सकती है। स्वास्थ्यगत समस्याएं दूर होंगी। अविवाहितों के विवाह की बाधा दूर होगी।
- रेमेडी : आज सफेद स्फटिक की माला पहनें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके अहंकार और क्रोध में बढ़ोतरी होगी इसलिए कोई ऐसा प्रसंग आए तो स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। संपत्ति को लेकर लाभदायक स्थिति में रहेंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार आने के योग हैं।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन कुछ मायनों में शुभ रहने वाला है। परिवार में महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन लाभ होगा। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर आएंगे। नए स्टार्टअप के लिए भी समय ठीक है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं वे आज प्रयास करें, लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। किसी अधीनस्थ से विवाद हो सकता है। व्यापारी वर्ग परेशान रहेंगे। नए काम ठीक से नहीं चलेंगे। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। परिवार में महत्व कम मिलेगा। धन की चिंता दूर होगी। संपत्ति और वाहन सुख मिलेगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications