Ank Jyotish Rashifal 06 November: मूलांक 9 को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 06 November : आज 6 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अति उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 5, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 06 November

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए वृद्धिकारक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन के लिए दिन ठीक है। मेलजोल होगा। घर में मेहमान आएंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आजीविका के साधनों के लिए समय ठीक है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन वृद्धिकारक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और उन पर खर्च भी अधिक होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। व्यापार में लाभ होगा। नए काम प्रारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक कार्य से यात्रा हो सकती है।

  • रेमेडी : आज मोगरा का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार से मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक मामले उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। अटका हुआ धन मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

  • रेमेडी : आज केवड़ा का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई काम अटक सकता है लेकिन चिंता की बात नहीं है उसमें शीघ्र ही लाभ भी होने वाला है। पुराने निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पुराने रोग दूर होंगे। परिवार के साथ यात्रा होगी।

  • रेमेडी : आज जास्मीन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आपको हर काम में सतर्कता रखनी होगी। मन में कोई संशय रहेगा। आर्थिक मामलों में इस बात का ध्यान रखें कि कोई बड़ा निवेश आज न करें। शेयर कारोबार नुकसान दे सकता है। नौकरी में स्थितियां सुधरने लगेंगी। उच्चाधिकारियों से संबंध सुधरेंगे।

  • रेमेडी : आज अंबर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपको अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी भी काम में लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। भूमि, भवन, संपत्ति के काम करने से पहले परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य को लेकर सावधान और सजग रहें।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन किसी शुभ समाचार से शुरू होगा। लंबे समय से जिस सूचना की प्रतीक्षा कर रहे थे वह मिलने वाली है। किसी प्रियजन का साथ मन को प्रसन्न करेगा। पारिवारिक जीवन के तनाव दूर होंगे। मेलजोल बढ़ेगा। करियर को आज ग्रोथ मिलने वाली है। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज मोगरे का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार का साथ मिलेगा तो मन को सुकून मिलेगा। आर्थिक जरूरतें आज पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों को मन एकाग्र करने की जरूरत है।

रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।

लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन का प्रारंभ किसी शुभ समाचार से होगा। मानसिक शांति रहेगी किंतु ध्यान बस इस बात का रखना होगा कि किसी भी व्यक्ति पर एकदम भरोसा न कर लें, वरना हानि हो सकती है। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलने वाले हैं।

रेमेडी : आज केवड़ा का इत्र लगाएं।

लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+