Ank Jyotish Rashifal 6th August: मूलांक 6 के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 6th August: आज 6 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला रहने वाला है। मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। धन आएगा और आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में पद बढ़ेगा। व्यापारिक स्थितियों में सुधार आएगा। स्वास्थ्य बेहतर होने वाला है।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने पास रखें।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज मन स्थिर रहेगा और निर्णय लेने में स्पष्टता आएगी। मानसिक शांति रहेगी। कार्य तेज गति से होंगे। लंबे समय से अटके कार्य किसी पारिवारिक सदस्य की सहायता से पूरे हो जाएंगे। नौकरी में उन्नति होगी। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। वाहन खरीदी के योग हैं।
- रेमेडी : आज सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। मन में उत्साह रहेगा इसलिए नया कोई काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आर्थिक संकट कम होगा और आपको धन की बचत होने लगेगी। कर्ज मुक्ति होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार ठीक चलेगा।
- रेमेडी : आज सफेद मिठाई गरीबों को दान दें।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य है। थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। परिवार में किसी से विवाद की आशंका है इसलिए हो तो शांत रहें। कोई नया काम आज शुरू न करें। अचानक बड़ी धनराशि की जरूरत लग सकती है। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको अपने काम स्वयं करने होंगे। किसी दूसरे के भरोसे काम छोड़ने से हानि हो सकती है। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है। संपत्ति को लेकर स्वजनों से मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नए प्रेम संबंध बनेंगे। अविवाहितों का विवाह तय होगा।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का तीर के आकार का टुकड़ा जेब में रखें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अपनी आजीविका के बारे में कोई बड़ा निर्णय ले पाएंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद मिठाई किसी कन्या को खिलाएं।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन शुभ है। सारे काम व्यवस्थित तरीके से हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। उधार दिया हुआ पैसा लौट आएगा। आज परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का टकराव समाप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज किसी गरीब को सफेद वस्त्र भेंट करें।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आप जो भी काम करें उसमें परिवार के अनुभवी लोगों को साथ जरूर रखें। धन संबंधी मामलों में थोड़ी सतर्कता रखनी जरूरी है। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। व्यापार में अधीनस्थों पर नजर रखें।
- रेमेडी : आज सफेद पेन जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज खर्च वाला दिन है। परिवार की जरूरतों पर खर्च करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने वाली है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। वर्तमान कार्य में जिम्मेदारियां बदल सकती हैं। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। कर्ज मुक्ति की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications