Ank Jyotish Rashifal 5 September : मूलांक 9 के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 05 September: आज 5 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। सभी अंक वाले जातकों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ और उन्नतिदायक रहने वाला है। मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 2, 4, 7, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। कोई धोखाधड़ी कर सकता है। धन को लेकर सतर्क रहें। अपना ही पैसा वसूलने में परेशानी आएगी। व्यर्थ की दौड़भाग रहेगी। परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है। दांपत्य में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
- रेमेडी : कुमकुम का तिलक लागएं।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन अपने अहंकार का त्याग करें वरना लोग आपसे दूर हो जाएंगे। अपने कार्य स्वयं पूरे करें। दूसरों के भरोसे रहेंगे तो काम बिगड़ेंगे। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
- रेमेडी : चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आप पर आलस्य हावी रहेगा। किसी भी बात का अधिक तनाव लेना दिल के लिए भारी पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। परिवार में भी सभी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
- रेमेडी : सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज संभलकर रहें। अपने कार्य ठीक से करें। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। निवेश के लिए दिन ठीक है। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक यात्राएं करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। नए कार्य शुरू करेंगे। युवाओं को शिक्षा में सफलता मिलेगी।
- रेमेडी : कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन शुभ है। अनेक सुअवसर मिलने वाले हैं। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार में नए काम साथ में जोड़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नए प्रेम संबंध मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मन थोड़ा दुखी रह सकता है।
- रेमेडी : सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन शुभ है। काम आसानी से पूरे होंगे। आज नई चुनौतियों के साथ नए अवसर भी मिलने वाले हैं। नए कार्य प्रारंभ करें लाभ होगा। पैसों की आवक हो सकती है। शेयर में निवेश करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।
- रेमेडी : चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज दिन ठंडा रहेगा। कार्य में शिथिलता रहेगी। थकान अनुभव करेंगे। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने में सफल हो पाएंगे। पैसों की तंगी महसूस होगी। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन अनुकूल है। आज कुछ ऐसे काम होंगे जिन्हें पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। नौकरी में बदलाव के साथ अनुकूल स्थितियां बनेंगी। साझेदारी में व्यापार अनुकूल रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दांपत्य मजबूत होगा।
- रेमेडी : सरसो के तेल का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन मंगलप्रद है। लेकिन क्रोध की अधिकता रह सकती है। किसी भी मामले में धैर्य और संयम का परिचय दें। आज संपत्ति-वाहन खरीदने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। मित्रों के साथ सुखद यात्रा पर जाएंगे।
- रेमेडी : सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications