Ank Jyotish Rashifal 3rd August: मूलांक 9 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 3rd August: आज 3 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज आज का दिन उन्नतिदायक और सुख प्रदान करने वाला रहेगा। मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6 और शत्रु अंक 4, 7, 8, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन विशेष अवसरों भरा रहेगा। नए कार्य प्राप्त होंगे। नौकरी में उन्नतिदायक स्थितियां बनने वाली हैं। व्यापार में शुभता और उन्नति प्राप्त होगी। धन के मामलों में लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज लाल रेशमी रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज अनेक लाभदायक अवसर आएंगे। आपके आजीविका के साधनों में बदलाव का समय है। नए कार्य प्राप्त होंगे और पुराने से बेहतर होंगे। पारिवारिक दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। धन का आगमन होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद रेशमी रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलना निश्चित है। पुराने अटके हुए काम भी आज बन जाएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे, प्रेम बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। व्यापार में उन्नति होगी।

  • रेमेडी : आज पीला रेशमी रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज थोड़ा भटकाव रह सकता है। किसी भी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। इससे मानसिक कष्ट होगा। घर-परिवार में मांगलिक काम होंगे। धन की आवश्यकता लग सकती है। नए वाहन खरीदने के योग बनेंगे। करियर में अप-डाउन बना रहेगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज ग्रे रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन सामान्य है किंतु कुछ ऐसे अवसर आएंगे जब आपको कोई ठोस निर्णय लेना पड़ सकता है। यदि निर्णय लेने में परेशानी आए तो परिवार के वरिष्ठों का मार्गदर्शन लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहरी खानपान से पेट खराब हो सकता है। धन लाभ हेाने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज हरे रंग रेशमी रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। संभलकर रहना होगा, विरोधी सक्रिय हो रहे हैं। मानसिक कष्ट होगा किंतु शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर में मेहमान आएंगे। इससे थोड़ी असहजता हो सकती है। मित्रों के साथ मेलजोल होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का रेशमी रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

क्रोध की अधिकता रहने से काम बिगड़ सकते हैं। तन-मन की स्वस्थता के लिए आज योग और ध्यान अपनाएं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में स्वजन का मार्गदर्शन लेना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए संबंध बन सकते हैं।धन लाभ हेागा।

  • रेमेडी : आज काले रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन सामान्य है। अटके काम बन सकते हैं। किसी के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार होंगी। घर-परिवार के कार्यों से भागदौड़ हो सकती है। नौकरी में स्थितियां अनुकूल होंगी। व्यापार में नए काम जोड़ने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज नीले रंग का रेशमी रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज हाथ में लिए हुए कामों में सफलता मिलने वाली है। धन लाभ होगा। परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग आएगा। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार में उन्नति होगी। साझेदारी में कोई नया काम प्रारंभ कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का रेशमी रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+