Ank Jyotish Rashifal 01st June: मूलांक 3 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Numerology : आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं।

Ank Jyotish Rashifal: आज 1 जून 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अति उत्तम रहने वाला है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपकी उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। आज जो भी कार्य करेंगे उनमें सफलता मिलना निश्चित है। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धन का आगमन अच्छा होने वाला है। संबंधों को निभाने के प्रति सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज नारंगी रंग का शर्ट पहनें या रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ यात्राओं पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। धन-संपत्ति सुख प्राप्त रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरी में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद या क्रीम रंग का कपड़ा पहनें।
- लकी नंबर : 2, 1
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन शुभ है। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। घर-परिवार में आनंदोत्सव होगा। मौज-मस्ती पर्यटन में दिन बीतेगा। धन से जुड़ी समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार में नए अनुबंध होंगे। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है।
- रेमेडी : आज हल्के पीले या क्रीम कलर का कपड़ा पहनें।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन शुभ है और लाभदायक अनेक अवसर आज मिलने वाले हैं। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न आज मिलने वाला है। पैसों की तंगी दूर होगी और आप भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रह सकती है। संबंधों को निभाने के प्रति सतर्क रहें।
- रेमेडी : आज ग्रे कलर के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज थोड़ी सी भागदौड़ रहेगी लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उनमें सफलता तेजी से मिलेगी। परिवार के साथ संबंध सुधरेंगे। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। घर में मेहमान आएंगे।
- रेमेडी : आज हरे रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 5, 3
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ है। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। मनोरंजक यात्राएं कर सकते हैं। निवेश करने से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।
- रेमेडी : आज सिल्वर कलर के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सामान्य है। कुछ कार्य अटक भी सकते हैं। आपके मान-सम्मान में थोड़ी हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रहेंगे अत: सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन की आवक अच्छी होगी। नए प्रेम संबंध मिल सकते हैं। प्रस्ताव आएगा।
- रेमेडी : आज काले रंग का कपड़ा पहनना लाभदायक रहेगा।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज के दिन किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपको भविष्य में व्यापार-व्यवसाय करने में मदद करेगा। धन की आवक अच्छी होगी। पुराना निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। नौकरीपेशा यात्राएं करेंगे। व्यापारी वर्ग कार्य में बदलाव करना चाहें तो कर लें।
- रेमेडी : आज नीले रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फंसा हुआ पैसा आने के आज कोई योग नहीं हैं। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल रंग के कपड़े पहनें लाभ होगा।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications