Vastu tips: पांच तस्वीरों से पल भर में बदल सकती है आपकी किस्मत
नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के साथ-साथ घर में रखी जाने वाली वस्तुओं का भी महत्व है। इनमें तस्वीरों को लेकर काफी बातें लिखी गई हैं। कौन-सी तस्वीर किस दिशा में कितने आकार की रखी जाना चाहिए, इसके बारे में स्पष्ट निर्देश हैं। कई तस्वीरें नकारात्मक प्रभाव डालती हैं तो कई व्यक्ति को तरक्की की नई उंचाइयों तक ले जाने में सहायक होती है। आइये जानते हैं वे कौन-सी तस्वीरें हैं जिन्हें सही दिशा में लगाकर आप सुख-समृद्धि की नई मंजिलें हासिल कर सकते हैं..
Recommended Video

उत्तर दिशा में कुबेर
सबसे पहले बात करते हैं उत्तर दिशा की। यह दिशा आर्थिक समृद्धि और धन के आगमन के लिए शुभ मानी गई है। धन से जुड़ा कोई भी कार्य करना हो तो इसी दिशा में किया जाता है। इस दिशा पर धन के देवता कुबेर का वास होता है।

सुख-समृद्धि चाहते हैं तो लगाए कुबेर की तस्वीर
इसलिए यदि आप अपने व्यापार-व्यवसाय में सुख-समृद्धि चाहते हैं और तरक्की करना चाहते हैं तो इस दिशा की दीवार पर सिल्वर रंग की फ्रेम में अपनी सबसे बड़ी करंसी यानी दो हजार रुपए का नोट जड़वाकर दीवार पर लगाएं। ध्यान रखें फ्रेम सिल्वर रंग की हो और उसमें बैकग्राउंड काले रंग का होना चाहिए। इसके साथ ही इसके ऊपर या नीचे की ओर कुबेर की एक छोटी सी तस्वीर लगाएं। इससे आपके व्यापार में तेजी से उन्नति होगी। यदि आप इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करते हैं तो इसी तरह की फ्रेम में जिस देश में काम करते हैं वहां की करंसी जड़वाकर लगाएं।

उत्तर-पूर्व कोण में धनवंतरी
यदि बीमारियों पर आपका खर्च अधिक हो रहा है। आपकी मानसिक स्थिति विचलित चल रही है और आपकी निर्णय क्षमता कमजोर होने के कारण किसी भी काम में आप अपना सौ फीसदी नहीं दे पा रहे हैं तो ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्वी दिशा के बीच भगवान धनवंतरी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें उनके हाथ में अमृत कलश हो। इस कोण में तस्वीर के आसपास चांदी के किसी पात्र में पानी भरकर रखें और वह पानी प्रतिदिन पिएं। इससे आपकी बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होगी और मानसिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में जो भी व्यक्ति बीमार चल रहा है, यदि वह प्रतिदिन चांदी के पात्र में रखा पानी पिएगा तो उसके रोग शीघ्र दूर होंगे।

पूर्व में उगते सूर्य की तस्वीर
पूर्व दिशा भगवान सूर्यदेव की दिशा है। यदि आपके जीवन मे तरक्की नहीं हो रही है। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान प्राप्त नहीं हो रहा है तो आपके लिए भगवान सूर्यदेव को प्रसन्न करना अति आवश्यक है। इसके लिए आप घर की पूर्वी दीवार पर उगते सूर्य की तस्वीर लगाएं। सूर्य नेत्र और हड्डियों को भी प्रभावित करता है। यदि आप नेत्र रोग से परेशान हैं। हड्डियां कमजोर हैं या हड्डियों के दर्द से परेशान रहते हैं तो यह उपाय आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

दक्षिण दिशा में उड़ते हनुमान
दक्षिण दिशा के स्वामी हनुमान हैं। यदि आप लगातार धन की तंगी से जूझ रहे हैं। व्यापार या नौकरी में कड़ी मेहनत करने के बाद भी तरक्की-प्रमोशन नहीं मिल रहा है। शत्रु आपको बार-बार परेशान कर रहे हैं, या आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझे हुए हैं तो घर की दक्षिण दिशा में भगवान हनुमान की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें वे संजीवनी पर्वत उठाकर उड़ते हुए दिखाई दे रहे हों। इससे आपके जीवन में आ रही समस्त प्रकार की समस्याएं दूर होंगी। इस दिशा का लकी कलर लाल होता है, इसलिए दक्षिण दिशा में लाल रंग के खुशबूदार फूल लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

पश्चिम में शनि की तस्वीर
यदि आप वाहन, मशीनरी, लौह व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और व्यापार-व्यवसाय में अच्छा नहीं कर पा रहे हैं। बिजनेस बढ़ाने के चक्कर में कर्ज बढ़ता जा रहा है। या आप शनि की साढ़ेसाती या अन्य तरह की पीड़ा से गुजर रहे हैं तो घर की पश्चिमी दिशा में भगवान शनिदेव की तस्वीर लगाएं। इससे आपके बिजनेस में हानि से बचाव होगा। धन संचय होगा।












Click it and Unblock the Notifications