Astronomical Event: 21 जून को होगी बड़ी खगोलीय घटना, एक पल के लिए खो जाएगी परछाई

Big astronomical event on 21st June: हर साल 21 जून वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। दरअसल यह वही दिन है जब दिन की अवधि सबसे लंबी होती है और दिन में एक पल ऐसा भी आता है जब सूर्य से बनने वाली हमारी परछाई खो जाती है।

यानी इस दिन सूर्य एक पल के लिए ठीक ऊपर होता है जिससे परछाई दिखाई नहीं देती।21 जून को दिन की अवधि लगभग 13 घंटे 29 मिनट 13 सेकंड रहेगी। यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है।

big astronomical event

इस दिन से सूर्य दक्षिण की ओर गमन करने लगता है। जिसे दक्षिणायन कहा जाता है। इस दिन से दिन छोटे और रातें लंबी होने लगती हैं। इस दिन सूर्य की ऊर्जा पृथ्वी को आम दिनों की तुलना में अधिक मिलती है। इस दिन सूर्य कर्क रेखा पर एकदम लंबवत होता है जिससे मनुष्य की परछाई साथ छोड़ देती है।

21 सितंबर को दिन-रात बराबर

21 जून से दिन की अवधि छोटी होती जाती है और 21 सितंबर ऐसा दिन आता है जब दिन और रात लगभग बराबर होते हैं। इसके बाद 21 दिसंबर से दिन बड़े होने लगते हैं और रातें छोटी होने लगती है।

कहां होगा सबसे लंबा दिन

21 जून को उन देशों में सबसे लंबा दिन होता है जो देश भूमध्यरेखा के उत्तरी हिस्से में होते हैं। इनमें उत्तरी अमेरिका, एशिया, यूरोप, रूस और अफ्रीका का कुछ हिस्सा आता है। इस दिन सूर्य की किरणें अधिक देर तक पृथ्वी पर रहती है इसलिए दिन सबसे लंबा होता है।

सायन में कर्क संक्रांति

ज्योतिषीय गणना में जिस तरह मकर संक्रांति का महत्व है उसी तरह कर्क संक्रांति का भी महत्व है। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होता है और कर्क संक्रांति से सूर्य दक्षिणायन होता है। यही वह दिन है जिसे हम 21 जून के नाम से जानते हैं। सायन में सूर्य की कर्क संक्रांति 21 जून से ही प्रारंभ होती है जबकि गोचर में 16 जुलाई से कर्क में गति प्रारंभ करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+