10 दिन रहेगा चतुर्ग्रही योग, पांच राशि वाले बचकर रहें, जानिए क्या करें क्या ना करें

नई दिल्ली।लगातार गतिमान रहना ग्रहों की नियती है। इनके गतिमान रहने से न केवल मनुष्यों बल्कि प्रकृति के कण-कण पर प्रभाव पड़ता है। अपनी गति के कारण कई बार राशि चक्र की किसी एक ही राशि में एक से अधिक ग्रह इकट्ठा हो जाते हैं। इस कारण शुभ या अशुभ प्रभाव प्रत्येक मनुष्य, प्राणी और पंच महाभूतों पर पड़ता है। एक से अधिक ग्रहों की युति का परिणाम या असर उन ग्रहों की आपसी मैत्री और शत्रुता पर निर्भर करता है। यदि साथ जमा होने वाले ग्रह एक-दूसरे के मित्र हैं तो परिणाम अच्छा होगा, लेकिन यदि अलग-अलग स्वभाव के ग्रह साथ में आए तो उनसे जुड़ी समस्त राशि वाले जातक प्रभावित होते हैं।

 कुछ राशियां बुरी तरह प्रभावित होंगी

कुछ राशियां बुरी तरह प्रभावित होंगी

इस माह में चार ग्रह एक ही राशि में इकट्ठा हो रहे हैं। ये चार ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र और केतु। इस प्रकार ये चारों ग्रह मकर राशि में युति कर चतुर्ग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। यह योग कुछ राशि वालों के लिए तो शुभ होगा, लेकिन कुछ राशियां बुरी तरह प्रभावित होंगी। यह चतुर्ग्रही योग 28 जनवरी को बुध के मकर राशि में प्रवेश के साथ प्रारंभ होगा और 6 फरवरी तक जारी रहेगा। यानी 10 दिनों तक यह योग सभी को प्रभावित करेगा।

यह योग 10 दिनों तक प्रभावी रहेगा

यह योग 10 दिनों तक प्रभावी रहेगा

केतु पहले से ही मकर राशि में चल रहे हैं। इसके बाद 13 जनवरी को शुक्र मकर में प्रवेश करेंगे और 14 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में गोचर होगा। इसके बाद जब 27 जनवरी की रात्रि में 3.03 बजे जैसे ही बुध मकर राशि में आएंगे, चतुर्ग्रही योग प्रारंभ हो जाएगा। योग की समाप्ति 6 फरवरी को शुक्र के मकर से निकलकर कुंभ में जाने के साथ होगी। इस प्रकार यह योग 10 दिनों तक प्रभावी रहेगा।

ये पांच राशियां होंगी प्रभावित

ये पांच राशियां होंगी प्रभावित

सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की मकर राशि में युति के कारण इन ग्रहों से जुड़ी राशियों वाले जातक अधिक प्रभावित होंगे। इनमें सूर्य की राशि सिंह, बुध की राशि मिथुन और कन्या, शुक्र की राशि तुला और वृषभ। इन पांच राशि वालों के लिए ये 10 दिन कुछ मामलों में संभलकर चलने के रहेंगे। खासकर जो लोग व्यापार-व्यवसाय से जुड़े हैं, वे इन 10 दिनों के दौरान कोई भी बड़ा निवेश और कार्य विस्तार करने से बचें।

स्वामी शुक्र चतुर्ग्रही योग

स्वामी शुक्र चतुर्ग्रही योग

तुला और वृषभ राशि का स्वामी शुक्र चतुर्ग्रही योग में शामिल है इसलिए इस दौरान इन राशि वालों को काम-वासना पर नियंत्रण रखना होगा। इस प्रवृत्ति के कारण सामाजिक और पारिवारिक रूप से अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य के प्रभावित होने के कारण मान-सम्मान में कमी का संकेत रहेगा। आलस्य बढ़ेगा, नेत्र और हड्डी संबंधी कोई रोग आ सकते हैं।

मकर राशि के लिए क्या फल

मकर राशि के लिए क्या फल

चूंकि मकर राशि में इन चार ग्रहों की युति हो रही है, तो स्वाभाविक है इस राशि के जातक भी प्रभावित होंगे, लेकिन यहां अच्छी बात यह है कि इस राशि पर कोई बुरा परिणाम नहीं पड़ेगा, बल्कि सूर्य से सम्मान, बुध से बौद्धिक कौशल और शुक्र से धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। मकर राशि के जातकों को इन 10 दिनों में कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक सम्पन्नता के मार्ग पर अग्रसर होंगे। अन्य राशि वाले जातकों को मिलाजुला परिणाम मिलेगा। उनके लिए यह चतुर्ग्रही योग सामान्य रहेगा।

इस दौरान क्या उपाय करें

समस्त राशि वाले जातकों को चतुर्ग्रही योग के दौरान सूर्य, गणेश और लक्ष्मी की आराधना करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+