मकर संक्रांति 2016: क्या होगा आपकी लाइफ पर असर
हिंदुओं के लिए साल का पहला पर्व मकर संक्रान्ति होता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है क्योंकि इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है।
मकर संक्रांति से जुड़ी रोचक बातें, जो शायद आप नहीं जानते
मकर संक्रान्ति के दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति भी प्रारम्भ होती है। इसलिये इस पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहते हैं। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं।
त्योहार एक रूप अनेक
इस त्यौहार को अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति को तमिलनाडु में पोंगल के रूप में तो आंध्रप्रदेश, कर्नाटक व केरला में यह पर्व केवल संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है। हर साल संक्रांति अपने भक्तों के लिए कुछ ना कुछ लेकर आती है।
देखते हैं इस बार यह त्योहार अपने जातकों के लिए क्या लेकर आता है। नीचे की स्लाइडर में पढ़ते हैं कि मकर संक्रांति पर क्या कह रहे हैं आपके सितारे-

मेष
कार्य क्षेत्र में प्रगति दायक।

वृष
धार्मिक क्रियाकलाप भाग्यवान बनायेंगे।

मिथुन
स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ध्यान रखें।

कर्क
पार्टनरशिप में या पार्टनर के द्वारा कार्य योजना बनेगी।

सिंह
सावधानी रखने का समय अनबन से बचे।

कन्या
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय प्रेम में वृद्धि होगी।

तुला
मित्रो से चिंता बनी रहेगी शुभ सन्देश प्राप्त होंगे।

वृश्चिक
ये समय यश, कीर्ति, बल प्रदान करेगा।

धनु
धन में वृद्धि होगी आय के नई योजनाये बनेगी।

मकर
प्रसिद्दि पर्पट करने का समय अपने कार्यो को पूरा पर पायेगे।

कुंभ
अनावश्यक ख़र्चे से बचे समय प्रतिकूल है।

मीन
समय आप के साथ है हर कार्य में सफलता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications