मकर संक्रान्ति: जानिए स्नान व दान का शुभ मुहूर्त और महत्व
सूर्यदेव जब अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते है, तब उसे मकर संक्रान्ति कहा जाता है। जब सूर्य की गति उत्तरायण होती है उस समय से सूर्य की किरणों से अमृत की बरसात होने लगती है। मकर संक्रान्ति के अवसर पर गंगा स्नान व दान-पुण्य अत्यन्त शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम प्रयाग में सभी देवी-देवता अपना स्वरूप बदलकर स्नान करने आते है। इसलिए इस अवसर पर गंगा स्नान व दान-पुण्य का विशेष महात्म्य है।
मकर संक्रांति से जुड़ी रोचक बातें, जो शायद आप नहीं जानते
स्नान व दान का शुभ मुहूर्त- 14 जनवरी को सूर्य रात्रि 1: 20 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस कारण संक्रान्ति 15 जनवरी को मनाई जायेगी, क्योंकि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के बाद भी संक्रमण काल होता है। सूर्योदय से 7 घंटे 21 मिनट के बाद ही संक्रान्ति का पुण्य काल शुरू होता है, जो 15 जनवरी को दिन में 15 जनवरी को अपरान्ह 1:40 मिनट तक रहेगा। इसी दिन से माघ स्नान और प्रयाग में एक माह का कल्पवास आरम्भ हो जाता है।
कथा- मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर सूर्यदेव की तिल से पूजा क्यों की जाती है। इसके पीछे श्रीमद्भागवत और देवी पुराण में एक कथा का उल्लेख है। एक बार पुत्र शनि और अपनी दूसरी पत्नी छाया के श्राप के कारण सूर्यदेव को कुष्ठ रोग हो गया था। लेकिन यमराज के प्रयास से जब सूर्यदेव निरोगी हो गये तब उन्होंने कुपित होकर शनि के घर कुम्भ राशि को जलाकर राख कर दिया।
जिस कारण शनि और उनकी माता छाया को काफी कष्टों का सामना करना पड़ा। यमदेव ने अपनी सौतेली माता और भाई शनि को कष्टों से मुक्ति दिलाने के लिए सूर्यदेव को बहुत समझाया तब जाकर सूर्यदेव शनि के घर कुम्भ में पहुंचे। सारा घर जलकर राख हो गया था। कुछ भी नहीं बचा था इसलिए शनि ने अपने पिता सूर्यदेव की पूजा काले तिलों से की। इससे प्रसन्न होकर सूर्यदेव ने आशीर्वाद दिया कि जब मैं शनि के दूसरे घर मकर राशि में आऊॅगा तब धन-धान्य से घर भर जायेगा। काले तिलों के कारण शनि देव का खोया हुआ वैभव पुनः वापस आ गया। इसी समय से मकर संक्रान्ति के पर्व पर सूर्य व शनि की काले तिलों से पूजा की जाती है।
आईये स्लाइडरों से जानते हैं कि सूर्य के मकर राशि में गोचर करने पर विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा..

मेष
दशम भाव में सूर्य के गोचर करने से पद, प्रतिष्ठा का लाभ होगा एंव सामाजिक कार्यो से फायदा होगा। नयें लोगों की कार्य जीविका में प्रगति होगी। कुछ ऐसा होगा जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा।

वृष
भाग्य भाव में सूर्य रहने से कैरियर में प्रगति होगी एंव पिता से मधुर सम्बन्ध बनेंगे। भाग्य पक्ष में मजबूती आयेगी जिससे रूके हूये कार्यो में प्रगति होगी। शोध छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन
कुछ लोगों के गुप्त सम्बन्धों का खुलासा हो सकता है। गूढ़ विषयों के अध्ययन की ओर मन अग्रसर होगा। साहस एंव पराक्रम में कमी आयेगी जिससे आत्म-विश्वास डाउन होगा।

कर्क
दाम्प्त्य जीवन में खलल पैदा होने की आशंका है जिससे परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समय का दुरूप्रयोग करने से बचना होगा। वाणी में नियन्त्रण रखना आवश्य है।

सिंह
आर्थिक समस्याओं का निदान होगा और साथ में कैरियर में स्थिरता आयेगी। व्यवसाय में उपभोक्ताओं की वुद्धि होगी। नयें सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। घर-गृहस्थी में सुखद वातावरण बने रहने के आसार नजर है।

कन्या
बेवहज के कार्यो की वजह से मन में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। कार्य योजनाओं में बाधाॅयें आयेगी। परिवार की किचकिच से कंही दूर जाने का मन होगा। किताबी कीड़ा न बनकर व्यवहारिकता पर भी बल देने की जरूरत है। रोगों से निजात मिलेेगी।

तुला
सामाजिक क्रिया-कलापों में धन का अपव्यय हो सकता है। नौकरी आदि में बाॅस से टकराव की स्थितियाॅ उत्पन्न हो सकती है। नयें सम्बन्धों को सोंच-समझकर ही मजबूत बनायें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक
कुछ लोगों को पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धन की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। व्यवसायिक गतिविधियों में प्रगति होने के आसार है। जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा।

धनु
परिवार की सामूहिक प्रगति होने के आसार नजर आ रहे है। कुछ लोगों के सम्बन्ध विच्छेद हो सकते है। आय व व्यय में समानता का माहौल बना रहेगा। मानसिक स्थितियों में असमानता बनी रहेगी।

मकर
आपका मन इस समय अचेतन अवस्था में रहेगा। रोजी व रोजगार से सम्बन्धित कार्यो में कुछ बाधायें आने की आशंका है। आर्थिक स्थितियों में पहले की अपेक्षा कमी आयेगी। वाणी पर नियन्त्रण बनायें रखें।

कुम्भ
अनवाश्यक खर्चो में बढ़ोत्तरी होगी। अतः इन पर नियन्त्रण करना आवयश्यक होगा अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है। सोंची समझी रणनीति के तहत किये गये कार्यो में प्रगति होगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन
पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी। रोजगार में प्रगति होगी। धन का लाभ होगा जिससे परिवार का महौल सुखद होगा। भाई पक्ष से सहयोग की उम्मीद की जा सकती है। विद्यार्थियों को साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications