दिवाली के दिन इन वस्तुओं का पूजन करने से मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न
इस दिवाली पर आप मां लक्ष्मी को कीजिए कुछ खास उपायों से प्रसन्न, जिससे इस बार दीपावली आपके जीवन में लाए उमंग ही उमंग।
लखनऊ। जैसे-जैसे दिवाली का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के मन में कौतूहल बढ़ रही है कि आखिर इस बार ऐसा क्या किया जाये मां लक्ष्मी हमारे घर में स्थायी रूप से विराजमान रहें।
इस करवाचौथ पर करें..16 श्रृंगार...जानिए महत्व और खास बातें...
- सुपारी में कलावा लपेटकर लक्ष्मी पूजा करें फिर अक्षत, पुष्प, रोली से पूजा करें तत्पश्चात उसे धन रखने के स्थान पर रख दें।
- लक्ष्मी पूजा में श्रीयन्त्र, कुबरे यन्त्र, एकाक्षी नारियल आदि रखकर विधिवत पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- दीपावली पर श्वेतार्क गणेश जी को घर लायें और फिर मां लक्ष्मी के साथ पूरे विधि-विधान से पूजन करने से लाभ ही लाभ मिलेगा।
- मां लक्ष्मी को दक्षिणावर्ती शंख अतिप्रिय है, इसलिए दीपावली के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके तिजोरी में रखने से मॉ मां लक्ष्मी की सदैव
- कृपा बरसती रहती है।
आगे की बात तस्वीरों में...

हल्दी की गांठ
दीपावली में लक्ष्मी पूजा के दौरान एक साबूत हल्दी की गांठ रखकर पूजन करने से घर में धन की बरक्कत बनी रहती है। धनतेरस के दिन ही घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ रोली, चन्दन, केसर, हल्दी व गंगाजल मिलाकर 9 इंच का स्वास्तिक बनाने से घर में पूरे वर्ष सुखद वातावरण बना रहता है।

स्वास्तिक बनायें
लक्ष्मी पूजा में एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर उस पर रोली से स्वास्तिक बनायें और फिर कलश पर रखकर उसका पूजन करें। ऐसा करने से भी लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

पीली कौडि़यां
दीपावली की रात्रि सात पीली कौडि़यों रोली, कुमकुम, अक्षत व पुष्प से पूजा करने मॉ लक्ष्मी प्रसन्न होती है। पूजा की हुयी पीली कौडि़यों को एक लाल कपड़े में बॉधकर अपने व्यवासाय के गल्ले में रखने से व्यापार में लगातार प्रगति होती रहती है।

कमल का फूल
मां लक्ष्मी कमल के पुष्प पर विराजमान रहती है, इसलिए लक्ष्मी पूजन में कमल का फूल अति-आवश्यक है। दीपावली वाले दिन घर की स्त्रियों को उपहार देकर खुश करने से मां लक्ष्मी खुश होती है।












Click it and Unblock the Notifications