हरितालिका तीज-विभिन्न राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
हरितालिका तीज व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतिया को किया जाता है, पुराणों के हिसाब से यह व्रत सधवा, विधवा और कुआंरी लड़कियां कोई भी रख सकता है।
जानिए भोलेनाथ को क्यों चढ़ता है दूध और कान्हा को मक्खन?
आईये जानते हैं कि विभिन्न राशियों पर इस तीज का क्या प्रभाव पड़ेगा?

मेष
कुछ महिलाओं को आज के दिन भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति होगी। साज-सज्जा को लेकर परिवार में थोड़ी-बहुत कहासुनी हो सकती है, किन्तु पति आपको पूरा ख्याल रखेगें।

वृष
चन्द्रमा आपके पंचम भाव में गोचर करेगा। जो यह संकेत दे रहा है कि आप-अपनी बुद्धि के बल हर कार्य करने में सक्षम होगी। राय-मशविरा लेकर ही किसी विषय पर निर्णय लें।

मिथुन
इस राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव का चन्द्रमा भौतिक सम्पदा में वृद्धि करायेगा। माता के सानिध्य से किये गये कार्यो में सफलता मिलगी। महिलाओं को कोई अच्छा उपहार भी मिल सकता है।

कर्क
तृतीय भाव का चन्द्रमा आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि करायेगा। भाईयों से मधुर सम्बन्ध बनेंगे जिसका आपको लाभ मिलगा। समय के साथ हर कार्य निपटाने की कोशिश करें अन्यथा कुछ काम छूट सकते है।

सिंह
चन्द्रमा आपके द्वितीय भाव में भ्रमण करेगा। वाणी पर नियन्त्रण बनायें रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी से कहासुनी हो सकती है। आमदनी की अपेक्षा खर्चो में वृद्धि होगी।

कन्या
आपके प्रथम भाव में चन्द्रमा गोचर करेगा। प्रथम भाव का चन्द्रमा मानसिक ऊर्जा में वृद्धि करायेगा। लाभेश होने के कारण कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा।

तुला
द्वादशेश चन्द्रमा आपके खर्चे में वृद्धि करायेगा। कुछ महिलाओं को नींद न आने से सम्बन्धित दिक्कत रह सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की सम्भावना है।

वृश्चिक
चन्द्रमा आपके लाभ भाव में गोचर करेगा जिससे महिलाओं को मनचाही वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से मिलन होगा एंव कुछ नई योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।

धनु
दशम भाव का चन्द्रमा आपके कार्य क्षेत्र में प्रगति लायेगा। जॉब वाली महिलाओं के लिए विशेषकर शुभ रहेगा। कुछ लोगों के सोचे हुये कार्य पूर्ण न होने से मन दुःखी रह सकता है।

मकर
नवम भाव का चन्द्रमा भाग्य में वृद्धि करायेगा। महिलाओं को अपने मन पसन्द पर घूमने का मौका मिल सकता है। समय का प्रबन्धन करने की जरूरत है अन्यथा कुछ जरूरी कार्य छूट सकते है।

कुम्भ
अष्टम भाव का चन्द्रमा कुछ लोगों के जीवन में अचानक समस्यायें पैदा कर सकता है। महिलाओं का अपने जीवन साथी से तनाव हो सकता है। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा रोग की चपेट में आ सकते है।

मीन
चन्द्रमा आपके सप्तम भाव में भ्रमण करेगा। सप्तम का चन्द्रमा आपके सुखों में वृद्धि करायेगा। मन की इच्छाओं की पूर्ति होगी। जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास करने से मन को ठेस पहुंच सकती है।












Click it and Unblock the Notifications