गणेश चतुर्थी 2016: विभिन्न राशियों पर प्रभाव
भगवान गणेश की उपासना के लिए भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी के 10 दिन मनोकामना और दुःखों को दूर करने के लिए अति शुभ है। इस उत्सव का समापन अनन्त चतुर्दशी के दिन श्री गणेश की मूर्ति को समुद्र में विसर्जित करने के पश्चात होता है। इस बार 05 सितम्बर से लेकर 15 सितम्बर तक गणेश जी का उत्सव मनाया जायेगा।
विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष
-किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिससे कुछ मानसिक शान्ति प्राप्ति होगी। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज कुछ व्यवधान आने की आशंका है। आज-आप अपनी वाणी में सौम्यता लायें अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है।
-उपायः- दाल चीनी का प्रयोग करें।

वृषः
-आज आर्थिक कार्यो में व्यवधान आने की आश्ंाका है अतः सावधानी बरतें। किसी सेे इतनी नजदीकियां न बढ़ायें कि बाद में कष्ट सहना पड़ें। मार्केट में लगा पैसा वापस मिलने की सम्भावना है जिससे मन प्रसन्न होगा। महिलाओं का धन व्यय होगा।
-उपायः- रूद्राष्टक का पाठ करें।

मिथुनः
-किसी नजदीकी व्यक्ति को शारीरिक कष्ट हो सकता है। जिससे आप चिन्तित रहेंगें। किसी मन पसन्द वस्तु की खरीदारी करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार व व्यवसाय में प्रगति होने के शुभ संकेत है। सन्तान का सुख व सहयोग प्राप्त होगा।
-उपायः-शिव जी का शहद से अभिषेक करें।

कर्क
-आज आपके दिमाग में नये विचार आयेंगें जिससे आप अपने मातहतों का मार्गदर्शन कर सकेंगे। विरोधियों का मंुॅह तोड़ जवाब देना अति आवश्यक है। कैैरियर की दिशा में परिवर्तन होने की सम्भावना है। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में आप भाग लेंगे।
-उपायः-गणेश स्त्रोत का पाठकरें।

सिंहः
-शिक्षा की दिशा मे किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। शय्या सुख में कमी आने की आने की आश्ंाका है। आज आपका मन भौतिक सुखों की ओर आकर्षित होगा। दवाओं पर अत्याधिक व्यय होगा। ऑफिस के कार्यो में मन लगेगा।
-उपायः-लक्ष्मी जी की पूजा करें।

कन्या
-घरेलू खर्चो में अत्याधिक व्यय के कारण परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी नैाकरी करने वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी से सम्बन्धित कार्यो में प्रगति होने के आसार है।
-उपायः-दुर्गा जी की स्तुति करें।

तुला
-किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपको स्वस्थ रहने के नुस्खे बतायेगा। पुराने रिश्तों को दोबारा जोड़ने का प्रयास करें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलने की सम्भावना है। महिलायें रोग से बचाव करेे।
-उपायः- काले तिल का दान करें।

वृश्चिक
-व्यावसायिक सम्बन्धों में दरार आने की आशंका है। घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन अनुकूल साबित होगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। धार्मिक कार्यो में धन का व्यय होगा। श्रम की अधिकता रहेगी।
-उपायः-राम स्त्रोत का पाठ करें।

धनु
-राजनीतिक मान सम्मान व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी जरूरी मीटिंग को स्थगित करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा जिससे जीवन साथी से मधुर सम्बन्ध स्थापित होेंगें। आमदनी में वृद्वि होने के आसार हैं
-उपायः- हनुमानष्टक पाठ करें।

मकर
-अतीत की यादों को लेकर मन थोड़ा चिन्तित रहेगा। कल्पना की जगह तथ्य पर ध्यान देंगे तभी आपके सपने साकार होंगे। घर पर किसी प्रिय अतिथि का आगमन होगा। रोजगार से सम्बन्धित दिक्कतों में कुछ कमी आंयेगी। मित्रों से भेंट होगी।
-उपायः- शिवाष्टक का पाठ करे।

कुम्भ
-आज आपको किसी प्रकार की आन्तरिक यात्रा या परिवर्तन आपको दस्तक दे रही है। अतः कोई भी कार्य आप बड़ी सावधानी से करेंगे तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। राजनैतिक लोंगो के लिये आज का दिन अनुकूल साबित होगा।
-उपायः-मॉ काली जी की पूजा करें।

मीन
-आज आपके परिवार में जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। जिससे परिवार के सभी सदस्य आपस में सहभागिता का अनुभव करेंगें। अत्यधिक धूम्रपान के सेवन से बचने का प्रयास करें। अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें।
-उपायः-विष्णु जी की आराधना करें।












Click it and Unblock the Notifications