ज्योतिष बोले 2015 में करीबियों से संभल कर रहें नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ। इनकी कुंडली में महालक्ष्मी योग, गजकेसरी योग और बुधादित्य योग हैं। इनको राजनीति में लाने वाले ग्रह शुक्र और शनि है। शनि प्रजा का स्वामी माना जाता है, इसके होने से इनका कर्मक्षेत्र राजनीति ही रहा है। इनकी कुंडली में एक विशेष योग बनता है जिसके कारण ये परिस्थितियों के अनुकूल नहीं होते बल्कि परिस्थितियों से अपने अनुकूल बना लेते हैं।

कैसा रहेगा साल 2015?

वर्तमान में श्री मोदी को चंद्रमा की महादशा चल रही है, जो इनके लिए लाभकारी है। साल 2015 में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा का ग्राफ और ऊपर चढ़ेगा।

अपनी विशेष कार्यशैली के बल पर नरेंद्र मोदी विदेश में रहने वाले भारतीयों के बीच भी खासे लोकप्रिय रहेंगे। हालांकि कुछ मामलों में इनकी आलोचना भी होगी, लेकिन वे निडरता से अपना काम करते रहेंगे। कुल मिलाकर साल 2015 नरेंद्र मोदी के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

हमारे प्रधानमंत्री जी को अप्रेल 2015 तक संभलकर चलना होगा। उनके अपने कुनबे के लोग ही गड़बड़ कर सकते हैं, व्यर्थ के विवाद-बयानबाजी से बचाना चाहिए। विदेशो या पड़ोसी देशों से सावधानी अत्यावश्यक हैं।

इस वर्ष प्रधानमंत्री को संभल कर रहना होगा। विशेषकर अपने सहयोगियों या मित्रों से, क्योंकि वो धोखा दे सकते हैं। पार्टी बदल सकते हैं। आरोप भी लगा सकते हैं।

NEXT- राजनाथ सिंह का वार्ष‍िक राश‍िफल 2015।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+