साल 2015 में बुलंदियां छुएंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह का नाम भाजपा के कद्दावर नेताओं में लिया जाता है। कहा जाए कि नरेंद्र मोदी को प्रदेश की राजनीति से देश की राजनीति में लाने का काम राजनाथ सिंह ने किया है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। राजनाथ सिंह ने ही तमाम विरोधों के बाद भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रमोट किया और उन्हीं की रणनीति के चलते ही भाजपा ने केंद्र में अपना परचम लहराया। वर्तमान में ये देश के गृह मंत्री हैं।
राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 में हुआ। इनकी जन्म कुंडली में भाग्येश बृहस्पति भाग्य स्थान में स्वगृही है। इनकी कुंडली में लग्न कुंडली से ज्यादा बलवान ग्रह योग नवमांश में हैं। शनि नवमांश में स्वगृही है तथा वर्तमान में महादशा भी शनि की चल रही है।
कैसा रहेगा साल 2015?
साल 2015 में राजनाथ सिंह के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। शनि की महादशा इनके लिए शुभ रहेगी वहीं शत्रु व षडय़ंत्र इस वर्ष आठवें राहु के कारण बलवान व प्रभावी रह सकते हैं। पार्टी में चल रहे अंतर्कलह को सुलझाने के लिए इन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। अष्टमस्थ राहु के कारण साल 2015 में कुछ बातों को लेकर ये विवादों में रह सकते हैं।
PREVIOUS- नरेंद्र मोदी का 2015 में भविष्यफल। NEXT- अमित शाह का वार्षिक राशिफल 2015।













Click it and Unblock the Notifications