पढ़ें साल 2015 में भारत देश का वार्षिक राशिफल
साल 2015 नई आशाएं व उम्मीदें लेकर हमारे सामने है। हर इंसान के मन में भविष्य जानने की इच्छा जरूर होती है। राशि के अनुसार किसी भी व्यक्ति के संभावित भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। खुद का राशिफल तो आप रोज़ पढ़ते होंगे, क्या आपने कभी अपने देश के बारे में जानने की कोशिश की है? अगर हां, तो चलिये हम आपको बताते हैं कि भारत के लिये साल 2015 कैसा रहेगा।
साल 2015 से जुड़ी कुछ रोचक ज्योतिषीय बातें
- साल 2015 के मार्च, मई, अगस्त एवं नवंबर माह में 5-5 रविवार आएंगे।
- जनवरी, मई, अगस्त एवं अक्टूबर महीने में 5-5 शनिवार आएंगे।
- यह वर्ष शनि के प्रभाव वाला रहेगा।
- साल का पहला दिन ही मेष राशि से शुरू हुआ है जो राशि चक्र की पहली राशि है।
- चंद्रमा मेष राशि में रहेगा एवं साल के अंत में सिंह राशि में रहेगा।
- वर्ष के आरंभ में मेष राशि वालों को एवं वर्ष के अंत में सिंह राशि वालों को बड़ा लाभ दिलाएगा।
- मेष और सिंह दोनों पर शनि की ढय्या चल रही है।
भारत के लिये कैसा होगा 2015
2015 की दीपावली बुधवार को आएगी। इस दिन सूर्य नीच राशि तुला में चंद्र के साथ होगा एवं बुध भी इनके साथ ही तुला में होगा। स्वतंत्र भारत की राशि कर्क से यह चतुर्थ रहेंगे। ये योग शुभ नहीं माना जा रहा है, ऐसे में आतंकी हमले हो सकते हैं। इसलिये देश की सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सावधान रहना होगा।
15 मार्च से 2 अगस्त 2015 तक लगभग 140 दिनों के लिए शनि वृश्चिक राशि में वक्री रहेगा। इस दौरान में तुला, वृश्चिक एवं धनु राशि में शनि की साढ़ेसाती और मेष व सिंह पर शनि का ढय्या चलता रहेगा। राहु पूरे वर्ष कन्या राशि में रहेगा, जिसके स्वामी बुध से उसकी मित्रता है। केतु पूरे वर्ष मीन राशि मे रहेगा जो इस राशि का सम माना जाता है। अत: राहु एवं केतु से कोई बड़ी परेशानी आने की संभावना नहीं है। मार्च से अगस्त के बीच देश पर बड़ी प्राकृतिक आपदा आ सकती है।
आगले भाग (Click Next) में पढ़ें शनि की मजबूत एवं अशांत ऊर्जा का भारत पर प्रभाव।
पं दयानंद शास्त्री का संपर्क सूत्र- [email protected], मो. 09669290067 (मध्य प्रदेश) एवं 09024390067 (राजस्थान)।













Click it and Unblock the Notifications