ज्योतिष बोले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का जीतना मुश्किल
समाजसेवी श्री अन्ना हजारे के आंदोलन से चर्चा में आए श्री अरविंद केजरीवाल के लिए साल 2014 मिला-जुला रहा। दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत तो हासिल की, लेकिन अनुभव की कमी के चलते केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद इनकी लोकप्रियता में काफी कमी आई। जन्म कुंडली से जानिए साल 2015 श्री अरविंद केजरीवाल के लिए कैसा रहेगा।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख श्री अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हिसार में हुआ। इनकी कुंडली में दशम स्थान में शनि-चंद्रमा की युति से विष योग बना हुआ है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ने इन्हें उच्च अभिलाषी बनाया है, वहीं सूर्य के कारण ही इन्हें भारतीय राजस्व सेवा का अधिकारी बनाया।
कैसा रहेगा साल 2015?
सितारे कहते हैं कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख श्री अरविंद केजरीवाल के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। गुरु की महादशा में बुध का अंतर इनके राजनीतिक करियर के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस समय इनके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। साल 2015 में इनकी पार्टी का जनाधार भी धीरे-धीरे नीचे गिरेगा।
रही बात दिल्ली विधानसभा चुनाव की तो केजरीवाल की कुंडली कह रही है कि उनका जनाधार कम होगा और इसकी वजह से न केवल उनके हारने की आशंका बढ़ गई है, बल्कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव में पटखनी मिल सकती है।
PREVIOUS- मुलायम सिंह यादव का भविष्यफल 2015। NEXT- मायावती के लिये कैसा रहेगा 2015।
ज्योतिष का का संपर्क सूत्र- [email protected]।













Click it and Unblock the Notifications