ग्रह नक्षत्र कह रहे कम होगा मुलायम सिंह यादव का जनाधार

कर्क लग्न एवं मीन राशि तथा सिद्धि योग में श्री मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ है। ऐसे जातक कर्मठ एवं संघर्षशील स्वभाव के होते हैं। भाग्यभाव में गुरु-चंद्रमा की युति गजकेसरी योग बनाता है जो राज्य योगकारी है। प्राप्त जन्म कुंडली के अनुसार 2 नवंबर 1939 को जन्में मुलायमसिंह यादव की कुंडली में उच्च के मंगल के कारण रुचक योग नामक महापुरुष योग बन रहा है। मंगल की दृष्टि लग्न पर है। सूर्य-शनि दोनों आमने-सामने हैं, दोनों ही नीच के होकर नीचभंग राजयोग बना रहे हैं। भाग्येश भाग्य स्थान में स्वगृही होकर भाग्यशाली योग बना रहा है।

सपा की स्थापना के समय, मुलायम सिंह यादव की कुंडली के अनुसार लग्नेष चंद्रमा की महादशा में भाग्येश गुरु की अंतरदशा चल रही थी। नई पार्टी की स्थापना का सुयोग चंद्रमा की महादशा अप्रैल 1998 तक पुनः कर्मेश मंगल की महादशा ने आगामी सात वर्षों के भीतर सत्ता की भागदौड़ संभालने का अवसर दिया।

साल 2014 राजनीतिक करियर के हिसाब से समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए बहुत बुरा रहा। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में इनकी पार्टी को जनता ने नकार दिया। इससे पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ऐसी हालत कभी नहीं हुई थी। सितारे कहते हैं कि साल 2015 में भी मुलायम सिंह यादव का जनाधार और कम होगा।

कैसा रहेगा साल 2015?

सितारे कहते हैं कि राजनीतिक दृष्टिकोण से साल 2015 भी श्री मुलायमसिंह यादव के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। इस साल इनका जनाधार और कम हो सकता है। उत्तर प्रदेश में इनकी सरकार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कुछ मामलों को लेकर इनकी सरकार की किरकिरी भी होगी। पार्टी के नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठते रहेंगे।

PREVIOUS- ममता बनर्जी का भविष्यफल 2015। NEXT- अरविंद केजरीवाल के लिये कैसा रहेगा 2015।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+