Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ज्योतिष से सवाल- क्या मेरा सेलेक्शन प्रशासनिक सेवा के लिए होगा?

1- नाम- प्रशान्त कुमार झा
जन्म तिथि- 21 मार्च सन् 1992
जन्म समय- रात्रि 12:17 मिनट
जन्म स्थान- सीतामढ़ी, बिहार।

सवाल- मैंने इन्जीनियरिंग की पढ़ाई की है और इस समय प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहा हॅू। क्या मुझे इस वर्ष सफलता मिलेगी।

जवाब- प्रशान्त जी, आपकी कुण्डली वृश्चिक लग्न है। लग्नेश व षष्ठेश होकर मंगल कुम्भ राशि में शुक्र के साथ चैथे स्थान में बैठा है। जिसकी सप्तम दृष्टि दशम भाव पर पड़ रही है। मंगल सेनापति है, जो आपकी कुण्डली में अच्छी स्थिति में है लेकिन सरकारी नौकरी का कारक ग्रह सूर्य की स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। आप प्रशासनिक सेवा में सफलता अवश्य पायेगे किन्तु संधर्ष करना पड़ेगा। जुलाई 2015 से आपका समय अच्छा आने वाला है।

उपाय- साढ़े 12 रत्ती का माणिक्य ताॅबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन मंगलवार को शुद्ध करके धारण करें। सूर्य को जल दिया करें।

Questions related to love, study, family, marriage and Job get answers

2- नाम- सन्तोष ( बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 01 दिसम्बर सन् 1990
जन्म समय- रात्रि 12:30 मिनट
जन्म स्थान- गाजियाबाद, यूपी।

सवाल- मेरा विवाह कब होगा ?

जवाब- सन्तोष जी, आप सिंह लग्न में पैदा हुये है। लग्नेश सूर्य चैथे भाव में शुक्र के साथ बैठा हुआ है। विवाह का कारक शनि आपके पंचम भाव में बुध के साथ बैठा है, इसलिए आपकी कुण्डली में प्रेम विवाह के योग दिख रहें है। आपका विवाह सन् 2016 में होने के आसार दिख रहे है।

उपाय- आप साढ़े 12 रत्ती का ओपले चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शुक्रवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें।

3- नाम- अनामिका चैरसिया (बदला हुआ नाम )
जन्म तिथि- 28 अगस्त सन् 1979
जन्म समय- रात्रि 11:30 मिनट
जन्म स्थान- लखनऊ, यूपी।

सवाल- मैं इलाहाबाद में सरकारी नौकरी कर रही हूं। कृपया बतायें मेरा लखनऊ में स्थानान्तरण कब-तक होगा ?

जवाब- अनामिका जी, आपका जन्म तुला लग्न में हुआ है। आपकी कुण्डली में सप्तम भाव स्थानान्तरण का कारक है। सप्तमेश मगंल भाग्य भाव में स्थित है। आपने कई बार प्रयास किये है लेकिन किसी न किसी कारण आपको असफलता ही हाथ लगी है। आपका स्थानान्तरण कर्म से नहीं बल्कि भाग्य से जुड़ा है। आपका स्थानान्तरण जनवरी 2016 से अप्रैल 2017 के मध्य होने की सम्भावना दिख रही है।

उपाय- आप 11 रत्ती का मूंगा तांबे या चांदी की अॅगूठी में बनवाकर अनामिका अॅगुली में दिन मंगलवार को शुद्ध करके धारण करें। प्रत्येक मंगलवार सुन्दर काण्ड का पाठ किया करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+