ज्योतिष से सवाल- मेरा नौकरी में प्रमोशन कब होगा?
1-नाम- प्रमोद कुमार शुक्ल।
जन्म तिथि- 20 अप्रैल सन् 1971
जन्म समय- 00,00
जन्म स्थान- गोरखपुर, यूपी।
सवाल- मेरा नौकरी में प्रमोशन कब होगा?
जवाब- प्रमोद जी, आपके जन्म का समय क्लीयर नहीं है। आपका मूलाॅक अंक 02 है और भाग्याॅक 06 है। आपके जीवन में अंक 02, 04 औ अंक 06 का विशेष रोल है। अंक 02 का प्रतिनिधित्व चन्द्रमा करता है। आप बहुत जल्दी ही इमोशनल हो जाते है। नौकरी में आपका प्रमोशन अक्टूर 2016 से 2017 तक होने की उम्मीद है।
उपाय- घर के आग्नेय कोण में मोमबत्ती जलायें करें।
2- नाम- रूपल
जन्म तिथि- 28 सितम्बर सन् 1992
जन्म समय- मध्यान्ह 12:10 मिनट
जन्म स्थान- मोरबी, गुजरात।
सवाल- मेरा विवाह कब होगा ?
जवाब- आपका जन्म वृश्चिक लग्न में हुआ है। आपकी कुण्डली में सप्तमेश शुक्र 12वें भाव में चन्द्र के साथ बैठा है। पंचमेश गुरू लाभ भाव में सूर्य व बुध के साथ बैठा है। आपका विवाह सन् 2018 में होने की सम्भावना है।
उपाय- आप साढ़े 10 रत्ती का माणिक्य ताॅबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शुद्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें।
3- नाम- कृति
जन्म तिथि- 09 जून सन् 1986
जन्म समय- अपरान्ह 1:30 मिनट
जन्म स्थान- मोरबी, गुजरात।
सवाल- मेरा विवाह कब-तक होगा ?
जवाब- कृति जी, आपका जन्म कन्या लग्न में हुआ है। आप बहुत ही संकोची स्वभाव की है। किसी से अपनी बात कहने के लिए आप दस बार सोंचती है। सप्तमेश गुरू आपकी कुण्डली में छठें भाव में बैठा है। इसलिए आपके विवाह में बाधायें आ रही है। कुण्डली में मंगल चैथे स्थान पर बैठा है, जिस कारण आप माॅगलिक भी है। आपका विवाह दिसम्बर 2015 से मई 2016 के मध्य होने की उम्मीद है।
उपाय- आप 08 रत्ती का पोखराज सोने की अॅगूठी में बनवाकर तर्जनी अॅगुली में दिन गुरूवार को शुद्ध करके धारण करें। गुरूवार के दिन केसर का तिलक लगाया करें।
4- नाम- अनामिका सिंह
जन्म तिथि- 10 मार्च सन् 1984
जन्म समय- रात्रि 8 बजे
जन्म स्थान- वाराणसी, यूपी।
सवाल- गुरू जी, मेरा विवाह कब होगा ?
जवाब- अनामिका जी, आपका कन्या लग्न में हुआ है। लग्नेश बुध आपके छठें भाव में बैठा है, जिस कारण आप निर्णय लेने में बहुत देरी करती है और बाद में अफसोस भी करती है। जितना फास्ट आप निर्णय लेंगी उतनी ही फास्ट आपकी जिन्दगी चलेगी। क्या होगा ये मत सोंचो जो होगा उसे फेस करने के लिए हमेशा मानसिक रूप से तैयार रहों। यही जिन्दगी जीने का तरीका है। आपकी कुण्डली में विवाह का कारक ग्रह गुरू सप्तमेश होकर चैथे भाव में अपनी राशि में बैठा है। छठे भाव में सूर्य, बुध व शुक्र बैठे है। आपके पारिवारिक विरोधी भी आपके विवाह में अड़चने पैदा करते होंगे। जिन लोगों से शायद आप लोग अनजान हो। आपका विवाह नवम्बर 2015 से मई 2016 के मध्य होने के चाॅस है।
उपाय- आप साढ़े 08 रत्ती का पन्ना या ओनेक्स चाॅदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन बुधवार को शु़द्ध करके कनिष्ठका अॅगुली में धारण करें।












Click it and Unblock the Notifications