ज्योतिष से सवाल- क्या मेरा स्नातक पूरा हो पायेगा?
1- नाम- राकेश मिश्रा (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 18 नवम्बर सन् 1991
जन्म समय- सुबह 3 बजे
जन्म स्थान- रोहताशगढ़, बिहार।
सवाल- मैं स्नातक के एक विषय में फेल हो गया हॅू। कृपया बताइये कि क्या मेरा स्नातक पूरा हो पायेगा ?
जवाब- राकेश जी, आपका जन्म कन्या लग्न में हुआ है। लग्न में नीच का शुक्र बैठा है। आप हर कार्य को टालते रहते है। इस वजह से आप हर कार्य में पीछे रह जाते है। पंचम भाव शिक्षा का कारक है, जिसमें मकर राशि का शनि बैठा है। दूसरा भाव भी शिक्षा से ही रिलेटेड होता है। दूसरे भाव में मगंल बैठा है, जिसकी चतुर्थ दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। शनि और मंगल आपस में विरोधी है। जिस कारण आपकी शिक्षा में बाधायें आ रही है। आप एक टॉपिक को बार-2 पढकर याद करें तत्पश्चात उसको लेखन का रूप दें तभी आपकों सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- साढ़े 12 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन मंगलवार को शुद्ध करके धारण करें। सूर्य को जल दिया करें।

2- नाम- प्रणव
जन्म तिथि- 21 सितम्बर सन् 1990
जन्म समय- सुबह 5:30 मिनट
जन्म स्थान- बड़ोदरा, गुजरात।
सवाल- मेरी लब मैरिज होगी या अरेन्ज ?
जवाब- प्रणव जी, आपका जन्म सिंह लग्न में हुआ है। लग्न में बुध व शुक्र की युति है। पंचम भाव पर शनि बैठा है। मंगल की अष्टम दृष्टि शनि पर पड़ रही है। पंचमेश गुरू उच्च का किन्तु 12 भाव में बैठा है। यह स्थिति आपके प्रेम विवाह में बाधक बनकर खड़ी रहेगी। वैसे आपकी मर्जी लेकिन मेरे विचार से आपका प्रेम विवाह सफल नहीं होगा। अरेन्ज मैरिज करना ही आपके लिए बेहतर होगा।
उपाय- आप साढ़े 14 रत्ती का ओपले चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शुक्रवार को शुद्ध करके तर्जनी अॅगुली में धारण करें।
3- नाम- नितिन मेहता
जन्म तिथि- 20 अक्टूबर सन् 1986
जन्म समय- रात्रि 12:25 मिनट
जन्म स्थान- कुरूक्षेत्र, हरियाणा।
सवाल- क्या मेरी किस्मत में सरकारी नौकरी के योग है ?
जवाब- आपका जन्म कर्क लग्न में हुआ है। कर्क का स्वामी चन्द्र दशम भाव में अपने मित्र की राशि मगंल में स्थित हैं। सूर्य व बुध की युति चैथे भाव में है। आपकी कुण्डली में सरकारी नौकरी के योग तो है किन्तु सूर्य नीच का है। इसलिए आपको सरकारी नौकरी के लिए संघर्ष ज्यादा करना होगा। सन् 2017 तक आपको नौकरी मिलने की सम्भावना है।
उपाय- आप 07 रत्ती का पोखराज सोने की अंगूठी में बनवाकर तर्जनी अॅगुली में दिन गुरूवार को शुद्ध करके धारण करें। प्रत्येक मंगलवार सुन्दर काण्ड का पाठ किया करें।
4- नाम- सीमा (बदला हुआ नाम )
जन्म तिथि- 20 जनवरी सन् 1995
जन्म समय- सांय 3:15 मिनट
जन्म स्थान- पलवल, हरियाणा।
सवाल- मेरा विवाह कब होगा ?
जवाब- सीमा जी, आप मिथुन लग्न में जन्मी है। आपकी कुण्डली में छठें भाव में गुरू व शुक्र की एक साथ युति है। आप बहुत ही संकोची स्वभाव की होगी जिससे आप अपने दिल की बात किसी से जल्दी कह नहीं पाती है। ये आपका वीक प्वांइट है, इसे थोड़ा स्टा्रंग करना होगा वरना आगे चलकर इससे आपको कई तरह की समस्यायें घेरे रहेंगी। आपका विवाह 2016 में होने के संकेत नजर आ रहें है।
उपाय- आप बृहस्पति देव की पूजा किया करें। आप साढ़े 7 रत्ती का माणिक्य तांबे की अॅगूठी में बनवाकर दिन रविवार को शु़द्ध करके अनामिका अॅगुली में धारण करें।












Click it and Unblock the Notifications