जानिए क्या होता है नजर लगना.. लक्षण और उपाय
नजर लगना एक बहुत बड़ा दोष माना जाता है| जब कभी कोई व्यक्ति किसी की उन्नति वा भाग्य को देखकर ईर्ष्या करता है वा ईर्ष्या के वशीभूत कुछ गलत कह दे तो उसे नज़र लग सकती है| कई बार देखा गया है की नज़र के कारण अच्छा भला व्यवसाय अचानक रुक जाता है, नहीं तो अनेक प्रकार की परेशानिया आती रहती है जैसे बच्चे या बड़े दोनों को ही नज़र लग सकती है जिससे वह बीमार पड़ जाते है यदि आप भी इन में से किसी भी परेशानी का सामना कर रहे है तो आप घर बेठे ही अपना उपचार कर सकते है|
जिस प्रकार किसी व्यक्ति की राशि एवं नक्षत्र के स्वामी निर्बल होने पर वह नजर दोष के प्रभाव में आ जाता है, उसी प्रकार यदि किसी व्यक्ति की राशि एवं नक्षत्र स्वामी क्रूर ग्रह बली हो तथा पापी ग्रहों का प्रभाव हो, तो व्यक्ति की वाणी, दृष्टि एवं मनोभावों में ईष्र्या उत्पन्न होती है।
अक्सर सुनने में आता है कि किसी ने किसी दूसरे पर टोना कर दिया है, जिससे उसका कोई भी काम ठीक नहीं होता और दुर्भाग्य बार-बार आड़े आ जाता है। इसी प्रकार कभी हम महसूस करते हैं कि पूरी मेहनत के पश्चात भी हमें कार्य में सफलता नहीं मिल रही - कारण कि किसी ने हमारे व्यवसाय को बांध दिया है। बंधन के फलस्वरूप या तो व्यवसाय नहीं होता या फिर व्यवसाय होते हुए भी अंततः हानि ही हाथ आती है। यहां तक कि इस प्रकार का माहौल बन जाता है कि हमें वह व्यवसाय छोड़ना ही पड़ जाता है।
कभी किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ऐसे बिगड़ जाता है कि सभी दवाइयां निष्प्रभावी हो जाती हैं। ऐसा अक्सर किसी भूत-प्रेत या चुड़ैल की बाधा साथ लग जाने से होता है। यह बाधा किसी के द्वारा कराई गई होती है या अंजाने में राह में या हमारे किसी कर्म के कारण लग जाती है। मनुष्य को पूर्व जन्म के ऋणानुबंध या श्राप आदि भी अनेक प्रकार से कष्टदायी होते हैं जिनका उपाय करने से उनसे मुक्ति मिल सकती है।
आगे की खबर स्लाइडों में..जानिए क्या है नजर लगने के लक्षण और उपाय?

लक्षण: पति-पत्नी की अनबन
आज भी नजर दोष पति पत्नी की अनबन दुकान घर मे लगी नजर आदि के काम आता है। जो लोग शमशानी स्थानो के आसपास रहते है या जो महिलाये अधिकतर पर्दे मे रहती है,या जो लोग किसी न किसी कारण से मशहूर हो गये होते है,उन लोगो के लिये शैतानी आंख अनदेखे हथियार की तरह से मारने के काम आती है,महिलाओ मे सिरदर्द की बीमारी हो जाना,उल्टी आदि होने लगना,अनाप सनाप बकने लगना।

लक्षण: कामुकता का अधिक पैदा होना
कामुकता का अधिक पैदा हो जाना,जननांग को खुजलाने की आदत लग जाना,योनि का हमेशा गीला रहना,बाथरूम मे अधिक समय का लगना,बाल खुल्ले रखने की आदत बन जाना,किसी न किसी अंग का लगातार फ़डकते रहना।

लक्षण: लड़ने का मन करना
अपने ही रखवालो को अपने से दूर करने के लिये कठोर बात करने लग जाना,लडने झगडने की आदत बन जाना,भोजन मे अधिक खटाई का प्रयोग करने लग जाना,छाछ आदि की पीने की इच्छा रखना,घर की महिलाओ से अकारण ही बैर भाव पाल लेना।

लक्षण: नाखून चबाते रहना
अपनी सन्तान का ख्याल नही रखना,दूसरो की बातो मे समय को निकालना,नाखून चबाते रहना आदि बाते देखने को मिलती है। इसी प्रकार से दुकानदारी के चलते चलते अचानक बन्द हो जाना,ग्राहक का आना लेकिन कुछ समय बाद उसका मन बदल जाना और बिना कुछ खरीदे वापस चले जाना,खुद की दुकान से सस्ता सामान नही खरीदना अगल बगल वाली दुकान से महंगा सामान खरीद कर ले जाना।

लक्षण: बाधा आना..
किसी अच्छे काम को शुरु करते ही किसी न किसी प्रकार की बाधा का आजाना कुछ नही तो टेलीफ़ोन का ही बजने लग जाना और जब तक उसे उठाओ बन्द हो जाना।

लक्षण: खुजली होना
सोने वाले बिस्तर पर लाल या काली चींटियों का घूमने लग जाना,ओढने बिछाने वाले कपडो मे अजीब सी बदबू का आना शुरु हो जाना,त्वचा मे बिना किसी कारण के खुजलाहट होने लगना आदि बाते देखने को मिलती है।

उपाय: हनुमान जी की प्रार्थना करे
नज़र लगे व्यक्ति के सिर के ऊपर से दूध तीन बार उतारकर कुते को पीला दे ऐसा करने से नज़र उतर जाती है | नज़र लगे व्यक्ति को प्रतिदिन हनुमान आराधना करनी चाहिए |

उपाय: जूता उतारे
घर के बुजुर्ग व्यक्ति का जूता लेकर पीड़ित व्यक्ति के सिर से सात बार उतारे जुटे के टेल पर थूक लगाकर जमीन पर जोर से पटके जूता घुमाते समय "ॐ रां रहावे नमः" का जाप करते रहे |

उपाय: सफेद मिठाई ना खायें..
जिन व्यक्तियों को अक्सर नजर लगती रहती हो, उन्हें कभी भी सफेद मिठाई खाकर घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। यदि कोई ऐसी स्थिति हो कि अचानक जाना ही पड़ जाए तो तुलसी के पांच पत्ते जल से सेवन कर लें। सेवन करते वक्त मन ही मन श्री विष्णु, श्री विष्णु बोलते रहें।

उपाय: तुलसी का पौधा लगाये
सुंदर बागवानी भी नजर दोष से नहीं बच पाती। ऐसी स्थिति में एक तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। सुंदर पौधों की जड़ के समीप काले रंग की कौड़ी रखनी चाहिए। ग्यारह पौधों के समीप एक-एक कौड़ी अवश्य रखनी चाहिए। महीने में दो तीन बार घर में कपूर अवश्य जलाएं। यह प्रयोग बहुत प्रभावशाली है।

उपाय: संतान के लिए
जिन्हें संतान नहीं होती है या जो पुत्र के इच्छुक हैं वे पुखराज धारण करे

उपाय: काले-सफेद मोती
बच्चों को मोती चांद का लॉकेट एवं नजरबंद (काले-सफेद मोती) का ब्रेसलेट या करधनी धारण कराएं।

उपाय: नीबू
नीबू को सिर से उतारकर चार टुकड़ों में काटकर चौराहे पर चारों दिशाओं में फेंक दें। यदि कोई नजर लगी हो या टोटका किया गया हो तो दोष दूर हो जाता है।

उपाय: मोती पहनें
जो मानसिक रूप से परेशान हैं तथा पागलपन की अवस्था में आ जाते है, उसे हाथ की उंगली में मोती की अंगूठी पहना देने से लाभ होता है।












Click it and Unblock the Notifications